बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किया डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण

पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह ने किया डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

★ कांग्रेसजनो ने 101 सूत की मालाओं से आत्मीय स्वागत।

सागर । म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा साँसद  दिग्विजय सिंह  बुधवार को सागर प्रवास के दौरान भगवानगंज स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने म.प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री  सुरेन्द्र चौधरी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वदेश जैन  आदि कांग्रेसजनो की  मुख्य उपस्थिति में डॉ. अम्बेडकर साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरी श्रृद्धा एवं गरिमा के साथ डॉ. अम्बेडकर साहब का पुण्य स्मरण किया।

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




ट्वीटर  फॉलो करे



वेबसाईट



 तत्पश्चात् उपस्थित  सैंकड़ों कांग्रेसियों ने 101 सूत की मालाओं से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला ग्रामीण कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र पटैल, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षगण ठा. लगन सिंह, सुरेन्द्र सिंह चावड़ा, देवेन्द्र कुर्मी,भाराछासं अध्यक्ष अक्षय दुबे, शिवपाल यादव, आर.आर. पाराशर, पुष्पेन्द्र सिंह,सुरेन्द्र करोसिया, राजा बुन्देला, सन्दीप चौधरी,सुनील सिंह, अबरार सौदागर, अजित सिंह, समीर मकरानी, कोमल सिंह, एम. आई. खान,मुन्ना विश्वकर्मा, अनिल कुर्मी सहित सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।


---------------------------- 







तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885



--------------------------
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive