बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जय महाकाल हिन्दू संगठन ने मनाई सरदार भगतसिंह जी की जन्मजयंती ★ सपन ताम्रकार बने संगठन के नए अध्यक्ष



जय महाकाल हिन्दू संगठन ने मनाई सरदार भगतसिंह जी की जन्मजयंती 

★ सपन ताम्रकार बने संगठन के नए अध्यक्ष

सागर। मंगलवार को शहर के हृदयस्थल तीनबत्ती पर जय महाकाल हिन्दू संगठन द्वारा सरदार भगतसिंह जी की जन्मजयंती पर महाआरती का आयोजन किया गया। महाआरती के दौरान, संगठन ने सभी से सरदार भगतसिंह जी के आदर्शों का पालन करने का निवेदन किया।




इसके बाद "जय महाकाल हिन्दू संगठन" के अध्यक्ष पद पर सपन ताम्रकार मनोनीत हुए, उन्हें पूर्व अध्यक्ष कमल चौरसिया की अनुशंसा पर अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा गया। अध्यक्ष पद ग्रहण करने के बाद सपन ताम्रकार ने बताया कि हमारा संगठन गरीबों के उत्थान एवं सनातनी समाज में शोषित वर्ग की समस्या का समाधान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संगठन हर उस व्यक्ति की आवाज़ है जिसने सनातनी परंपरा को जीवित रखने का कार्य किया है एवं हमारा संगठन हमेशा सनातनी व्यक्ति को पुनः धर्म के रास्ते पर लाने का कार्य करेगा, साथ ही समस्त युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए यथासंभव प्रयास करेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि समाज में भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध होकर समाज हित के लिए कार्य करना मेरी प्रथम प्राथमिकता होगी।





सपन ताम्रकार का पदभार ग्रहण करने पर संगठन के साथियों में हर्षउल्लास का माहौल है। शपथ लेने पर पूर्व अध्यक्ष कमल चौरसिया ने खुशी जाहिर करते हुए जय महाकाल हिन्दू संगठन के नए अध्यक्ष सपन ताम्रकार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive