बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: अवैध सम्बन्धो के चलते हुई थी हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा

SAGAR: अवैध सम्बन्धो के चलते हुई थी हत्या, अंधे कत्ल का खुलासा


सागर। सागर जिले थाना बांदरी पुलिस ने  अंधे कत्ल का खुलासा कर लिया है। पुलिस को विगत दिनों ग्राम बेरखेडी के खेत की ढबरी मे तैरटी हुई एक महिला की लाश मिली थी। इसमे दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध सम्बन्धो के चलते हत्या हुई थी।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 04.09.2021 को थाना बांदरी अंतर्गत ग्राम बेरखेडी में खेत की ढबरी में तैरते हये एक 38 वर्षीय महिला की शव मिला था । जिस पर शव पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग क्रमांक 69/2021 धारा 174 जाफौ का कायम कर जांच मे लिया गया था। इस दौरान मर्ग जांच के गवाहान व साक्षियों के कथन लेख किये गये एवं तकनीकी व अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये। पुलिस ने आरोपी सीताराम
आदिवासी निवासी रेगुआ थाना खुरई देहात व  कलू आदिवासी निवासी
सिलारपुर थाना खुरई देहात द्वारा मृतिका के अन्य लोगो के साथ प्रेम प्रसंग एवं अवैध संबंध होने से आरोपियों द्वारा योजनावद्ध तरीके से मृतिका की
हत्या कारित करना पाया। हत्या के बाद महिला का ढबरी मे शव फेंककर घटना को अंजाम दिया। 
पुलिस ने धारा 302,201,34 ताहि का
पंजीवध्द कर विवेचना मे लिया आरोपियों की शीघ्र पता तलाश हेतु  पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में थाना बांदरी पुलिस टीम के विशेष प्रयासो से आज प्रकरण के आरोपी सीताराम आदिवासी निवासी रेगुआ थाना खुरई देहात व कलू आदिवासी निवासी सिलारपुर थाना खुरई देहात को गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया है।अधे कत्ल के खुलासे में थाना बांदरी पुलिस टीम एवं चौकी उजनेट पुलिस टीम सराहनीय भूमिका रही है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive