बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : छात्रों के विवाद में चली गोली, एक घायल

 SAGAR : छात्रों के विवाद में चली गोली, एक घायल 



सागर. केंट थाना अंतर्गत इमानुएल स्कूल में छात्रों के बीच हुए विवाद में गोली और चाकू चल गए, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया. दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पिछले एक हफ्ते में गोली चलने का यह दूसरा मामला है। मोतीनगर थाना क्षेत्र में रोहित राजपूत नामक युवक ने पूनम केशरवानी की गोली मारकर हत्या की थी। जिसमे आरोपी अभी फरार है। 


मिली जानकारी के अनुसार केंट थाना क्षेत्र के इमानुएल स्कूल में छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद हो गया. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो उनके बीच भी झगड़े की स्थिति बन गई. इसी दौरान एक व्यक्ति द्वारा हवाई फायर कर दिया गया. तो वहीं कुछ लोगों ने चाकू बाजी भी की.इस घटना में वासित नाम का लड़का घायल हो गया। बताया जाता है कि गोली चलाने वाला आरोपी कथित मोगली है, जिस पर पहले भी कुछ मामले दर्ज है.घटना स्थल पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुचे। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive