बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सीएम शिवराज सिंह 10 दिसम्बर को सागर में, 145 करोड़ से भी अधिक राशि की परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण ★ मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत ने तैयारियों को देखा

सीएम शिवराज सिंह  10 दिसम्बर को सागर में, 145 करोड़ से भी अधिक राशि की परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण
★ मंत्री भूपेंद्र सिंह और गोविंद राजपूत ने तैयारियों को देखा


सागर ।  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 10 दिसम्बर को सागर आयेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे भोपाल से हैलीकाप्टर से रवाना होंगे तथा दोपहर 12.40 बजे सागर के पुलिस ग्राउंड स्थित हैलीपेड पहुँचेंगे। श्री चौहान सागर में नगर विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 3.30 बजे हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.10 बजे भोपाल पहुँचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पीटीसी ग्राउंड में दोहपर एक बजे होने वाली सभा में 145 करोड़ से भी अधिक राशि की विभिन्न परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
श्री चौहान 14  करोड़ 35 लाख की लागत से निर्मित सभागार (ऑडिटोरियम) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री 4  करोड़ 88 लाख  रुपए की राशि के फायर स्टेशन, 4  करोड़ 28 लाख रुपए की राशि के 6 मुक्तिधामों के अप ग्रेडेशन, 3  करोड़ 83 लाख रुपए की राशि के वृद्धाश्रम के निर्माण, 3 करोड़ 10 लाख रुपए की राशि के हेरिटेज कंजर्वेशन एवं रिस्टोरेशन, 2 करोड़ 77 लाख  रुपए की राशि के सीएम राइस स्कूल स्कीम के अंतर्गत एमएलबी स्कूल का पुनर्विकास, 0.83 करोड़ रुपए की राशि के मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर, 66 करोड़ 88 लाख रुपए की राशि के बुंदेलखंड कल्चरल एंड इनफॉरमेशन सेंटर, 20 करोड़ 32 लाख रुपए की राशि के सिटी गवर्नेंस सेंटर तथा 8 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर, 16 करोड़ 36 लाख रुपए की राशि के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक्स कांपलेक्स के निर्माण और 8 करोड़ 02 लाख रुपए की राशि के डेरी विस्थापन के कार्य का भूमिपूजन भी करेंगे।
हितलाभ वितरण और स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पाद भी देखेंगे
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हित लाभ वितरण के साथ-साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों को भी देखेंगे। सोन चिरैया आजीविका उत्सव के आयोजन में नगर निगम द्वारा 20 स्टॉल लगाई जा रही हैं। इनमें मुख्य तौर पर गोवंश से निर्मित पूजन-सामग्री, वैवाहिक सामग्री और गौवंष से ही निर्मित फिनाइल की स्टाल लगाई गई है।  
मुख्यमंत्री श्री चौहान राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 17 लाख  30 हज़ार रुपए की राशि का हितलाभ वितरण  भी करेंगे।  नगर निगम की अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के अंतर्गत 1323.40 लाख रुपए की राशि का हितलाभ वितरण भी कार्यक्रम के दौरान किया जाएगा।        

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम

के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


https://www.facebook.com/तीनबत्ती-न्यूज़-कॉम-107825044004760/


ट्वीटर  फॉलो करे

https://twitter.com/Teenbattinews1?s=08


वेबसाईट

www.teenbattinews.com


मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं गोविंद राजपूत ने कार्यक्रमों की तैयारियों का अवलोकन किया

मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान के 10 दिसम्बर को सागर में होने वाले नगर विकास कार्यक्रमों की तैयारियों का आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह और राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अवलोकन किया। इस अवसर पर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन,  जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ,कमिश्नर मुकेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक  अनिल  शर्मा, कलेक्टर दीपक आर्य, जिला पंचायत सीईओ  क्षितिज सिंघल, पुलिस अधीक्षक  तरुण नायक, नगर निगम आयुक्त  आरपी अहिरवार, जिला एवं पुलिस प्रषासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।
मंत्रीद्वय सर्वप्रथम पीटीसी ग्राउंड पहुँचे, जहां उन्होंने 10 दिसम्बर को दोपहर एक बजे होने वाली मुख्यमंत्री की आमसभा को लेकर की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देष भी दिए। श्री भूपेन्द्र सिंह एवं श्री गोविन्द सिंह राजपूत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ लाखा बंजारा झील पहुँचे, जहां उन्होंने ऐलीवेटेड कॉरीडोर के निर्माण और जीर्णोद्वार कार्य का निरीक्षण किया। अंत में मंत्रीद्वय बुंदेलखण्ड मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल भी गये और वहां के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। तत्पष्चात बीएमसी में अधिकारियों और चिकित्सकों की बैठक लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive