बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : निगम में विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस का हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बीच झड़प

SAGAR : निगम में विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस का हल्ला बोल, कार्यकर्ताओं पर पुलिस के बीच झड़प 

★ पुलिस की लाठी चार्ज में कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल, एक के पैर मे आया फ्रैक्चर। 

सागर। विभिन्न सूत्रीय मांगों को लेकर जिनमे प्रमुख रूप से सागर शहर के हजारों ऐसे परिवार जो बीएलसी योजना के अंतर्गत पात्र हैं उनकी कई वर्षों से बीएलसी की प्रथम एवं द्वितीय किस्त जारी नहीं हुयी है जारी करने की मांग को लेकर, शहर मे बढ़ते हुए डेंगू को रोकने के लिए दवाई के छिड़काब, एवं शहर मे निगम मे चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता को नहीं मिलने के विरोध मे बुधवार को सागर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल चौबे के नेतृत्व में सागर युवक कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन सागर नगर निगम में अपना विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। कार्यकर्ता जैसे ही पैदल निगम कार्यालय की ओर बढ़े इस दौरान पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया लेकिन जब युवक कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठीचार्ज किया गया जिसमें कई युवक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस की लाठी चार्ज में एनएसयूआई के जिला महासचिव  गौरव घोसी को पैर में फ्रैक्चर आया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा लाठीचार्ज में घायल होने वालों में सागर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे, जितेंद्र चौधरी, चक्रेश रोहित, अभिषेक तिवारी, ज़ैद खान, एवं आदि अनेक युवक कांग्रेस कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। विरोध प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निगम प्रशासन के खिलाफ एवं निगम आयुक्त के खिलाफ जमकर गुस्सा देखा गया कार्यकर्ताओं ने निगम प्रशासन एवं आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। जैसे ही पुलिस द्वारा युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया कार्यकर्ता वहीं पर जमीन पर बैठकर निगम आयुक्त के हाथ में ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़ गए इस दौरान कार्यकर्ताओं में एवं निगम प्रशासन में जमकर बहस बाजी हुई। जिसके बाद निगम प्रशासन द्वारा लिखित में 15 दिवस में ज्ञापन की मांगों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान सागर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे ने कहा कि सागर शहर में ऐसे हजारों परिवार हैं जिनकी वर्षों से बीएलसी योजना में पात्र होने के बाद भी खातों मे किस्त जारी नहीं की जा रही है एवं सागर शहर के अंदर डेंगू अपने पैर पसार रहा है निगम प्रशासन कागजों में स्वछता की  खानापूर्ति कर स्वच्छता के राग अलाप रहा है। 


इस दौरान विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से उपस्थित रहने वालों में शहर कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, सुरेंद्र सुहाने, संदीप सबलोक, जगदीश यादव, सुरेंद्र चौबे, मुकुल पुरोहित, आशीष ज्योतिषी, गोवर्धन रैकवार, शरद पुरोहित,शिवराज लड़िया, महेश जाटव, धर्मेंद्र चौधरी,सिंटू कटारे, रमाकांत यादव, ऋषभ जैन, हेमराज रजक, विनीत ताले वाले, भैय्यन पटेल, अतुल नेमा, फिरदोश कुरैशी, हनीफ भाईजान, इरफ़ान पठान, अशरफ खान, अभिलाष सिंह सेंगर, गोल्डी केशरवानी, अंकित जैन हिन्नौद, जितेंद्र चौधरी, चैतन्य पांडे, ओमकार साहू, रजिया खान, अलीम खान तज्जू, ज़ैद खान, मोनू भाईजान, श्रीदास रैकवार, सुनील पावा, अनिल दक्ष, रोहित मांडले, पवन जाटव,  वसीम खान नेता जी,रीतेश रोहित, चक्रेश रोहित, बंटी पंथी, तरुण कोरी, संजय रोहिदास, आनंद अहिरवार, अभिषेक तिवारी, शहंशाह खान, प्रशांत मिश्रा, शहजाद निहारिया, सुदीप पटेरिया, तालिब पठान, राजा खान, दीपक कुर्मी, आशु लम्बरदार, आदिल राइन, अबरार बाबू, मोहम्मद सैफ, धीरज वाल्मीकि, अभिषेक अहिरवार, रोहित चौधरी, क़ासिम खान, आसिफ खान, अरबाज अली, साहिल राइन, आमिर खान, ज़ीशान राइन, मुन्ना मोमिनपुरा, फैजान खान, इंजमाम लाला, सोनू मंसूरी, शाहिद खान, लखन पटेल, दिनेश घोषी, अनु भैया राजा, राजेश चौधरी, अरविन्द दुबे, सुभाष घारू, सुरेंद्र कुशवाहा, नीरज उपाध्याय, राजुल दुबे, पप्पू कन्नोजिया, विपिन चौधरी, असलम खान, विजय, यादव, रमन, छोटू, दीपक, सूरज, दीपेश, भानु, पंकज, शानू, आशिक, सौरभ, सचिन, पवन, पुष्पेंद्र, जयंत, मोहम्मद फैजान, नीतेश चतुर्वेदी, मोनिश बारी, आशु सेन, कृष्णकांत सेन, आमिर खान, रोहित साहू एवं आदि अनेक युवक कांग्रेस एनएसयूआई कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive