बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

केवल भाजपा ही विचार और मूल्यों पर आधारित दल : मंत्री भूपेन्द्र सिंह ★ सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के मंत्र को जमीन पर उतार रही है सरकार: मंत्री गोविंद राजपूत

केवल भाजपा ही विचार और मूल्यों पर आधारित दल :  मंत्री भूपेन्द्र सिंह 
★ सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के मंत्र को जमीन पर उतार रही है सरकार: मंत्री गोविंद राजपूत  

सागर। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के आह्वान पर 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आयोजित हो रहे जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग की श्रृंखला मंे भारतीय जनता पार्टी जिला सागर के प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन आज 4 सत्रों के माध्यम से वर्ग का समापन हुआ।।

वर्ग के समापन सत्र में  मंत्री भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा दल है जो विचार ओैर मूल्यो को लेकर राजनीति करती है। प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और सफलता की पहली सीढ़ी भी प्रशिक्षण ही है। आजादी के अमृत महोत्सव मनाने के दौरान हमें यह याद रखना होगा। कि आजादी के 75 वर्षों में से 60 वर्ष कांग्रेस पार्टी ने शासन किया और पूरे देश में कांग्रेस यह भ्रम फैलाती रही कि देश की आजादी जवाहरलाल नेहरू ने दिलवाई और देश का प्रकाश केवल इंद्रा गांधी की देन है। कांग्रेस ने हमेशा राम सहित हिन्दुत्व की विचारधारा को नकारा जबकि भाजपा का मानना है कि हिन्दुस्तान में राम और हिन्दुत्व के बिना राजनीति हो ही नहीं सकती। उन्होंने वर्ग में उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि राजनैतिक दल के नाते देश के संदर्भ में हमारी क्या भूमिका होनी चाहिये इसका लगातार चिंतन करते रहना चाहिये। 
 प्रदेश सरकार की उपलब्धियां एवं कल्याणकारी योजनायें विषय पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विषय प्रवर्तक के रूप में बात रखी। श्री राजपूत ने बताया कि आज के इस संचार युग में टी.वी. और अखबारों के साथ ही मौखिक प्रचार की बड़ी भूमिका है। प्रशिक्षण वर्ग से प्रशिक्षित होकर कार्यकर्ता केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचानेे का कार्य करेे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय मंत्र को परिभाषित करते हुये बताया कि कोरोना काल की बिगड़ी हुयी अर्थ व्यवस्था के बावजूद भी शिवराज सरकार ने किस तरह खेती को लाभ का धंधा बनाया। सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी बिजली की उपलब्धता चार गुना बढ़ोतरी सहित मध्यप्रदेश आज गेंहू उत्पादन में देश में प्रथम है। किसान सम्मान निधि, संबल योजना, स्व सहायता समूहो को मजबूत करना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं की उन्होंने व्यापक व्याख्या की। जनजातिय वर्ग के गौरव दिवस की चर्चा करते हुये श्री राजपूत ने बताया कि समाज का ऐसा कोई तबका नहीं है जिसके कल्याण के लिये केन्द्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार काम नहीं कर रही। 
समापन सत्र को संबोधित करते हुये विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि हमें पार्टी के नींव के पत्थर रहे कार्यकर्ताओं के जीवन वृत्त को लिपिबद्ध करना चाहिये ताकि नये कार्यकर्ता उनसे प्रेरणा ले सकें। उन्होंने भाजपा विधायक विहीन विधानसभा क्षेत्रों की चिंता करने के लिये जिले के तीनोें मंत्रियो से आह्वान किया साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना की विभीषिका में जो हमारे समर्पित कार्यकर्ता कालकलवित हो चुके है उनके परिवारों की चिंता हम सबको मिलकर करनी होगी। 
समापन सत्र का स्वागत भाषण देते हुये जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग का वृत्त प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि तीन दिन के 15 सत्रों में किस तरह भाजपा का कार्यकर्ता प्रशिक्षित हुआ उन्होंने व्यवस्थाओं में लगे सैकड़ो कार्यकर्ताओं सहित वर्ग मं सम्मिलित प्रशिक्षणार्थियों सहित वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। 
इसके पूर्व प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कृष्णवीर सिंह ठाकुर ने एवं विषय प्रवर्तक के रूप में इंक मीडिया के डायरेक्टर श्री आशीष द्विवेदी ने मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय पर प्रकाश डालते हुये कहा कि हम राजनीतिक दल के कार्यकर्ता होने के नाते हमें मीडिया से समन्वय बनाकर अच्छे संबंध बनाने के लिये सतत संपर्क बनाये रखने की आवश्यकता है। 
    प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में अध्क्त सागर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने की एवं विषय प्रवर्तक के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अभय प्रताप सिंह यादव ने भारत का बड़ता सुरक्षा सामथ्र्य विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रकाश डालते हुये कहा कि भारत की रक्षा प्रणाली रक्षा नीति जब-जब कमजोर हुयी है इसी रक्षा नीति की कमजोरी से अखण्ड भारत देश के चैबीस टुकड़े हुये परंतु वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की मजबूत रक्षा नीति ने भारत का विश्व पटल पर लोहा मनवाने का काम किया है। 

प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय सत्र में अध्यक्षता लघुवन उपज संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री महेश कोरी ने की जबकि भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर विषय प्रवर्तक पूर्व सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जारोलिया ने प्रकाश डाला जिसमें जनसंघ से लेकर भाजपा के वर्तमान कार्यकाल तक के इतिहास एवं विकास पर प्रकाश डाला।
जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में जिले से अपेक्षित श्रेणी के 190 शिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। जिसमें 38 महिलायें एवं 12 ऐसे कार्यकर्ता जो कांग्रेस से अभी हाल ही में कांग्रेस से भाजपा में आये है। 
 कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं आभार जिला महामंत्री वृन्दावन अहिरवार ने व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभुदयाल पटैल, हरिराम सिंह, डाॅ. वीरेन्द्र पाठक, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृन्दावन अहिरवार, मितेन्द्र (मोनू) सिंह चैहान, शैलेन्द्र ठाकुर, शैलेष केशरवानी, प्रदीप राजौरिया, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह लोधी, नीतिराज पटैल, जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, नवीन भट्ट, चैन सिंह ठाकुर, अनिल ढिमोले, कमलेश बघेल, वैभवराज कुकरेले, जिला मंत्री श्रीमती सविता जिनेेश साहू, श्रीमती सुषमा यादव, श्रीमती कीर्ति मनोज जैन, श्रीमती प्रीति जैन, श्रीमती जयंती मौर्य, श्रीमती पूनम वीरेन्द्र कुशवाहा, प्रीतम सिंह राजपूत, मनीष गुरू, देवेन्द्र फुसकेले, श्री निकेश गुप्ता, देवेन्द्र कटारे, श्रीकांत जैन, आलोक केशरवानी, श्रीमती संध्या भार्गव, लक्ष्मण सिंह लोधी, अर्पित पाण्डे, नरेन्द्र अहिरवार, राजकुमार सिह धनोरा, विक्रम सोनी, मनीष चैबे, रीतेश मिश्रा, सौरभ केशरवानी, कपिल कुशवाहा, दिलीप नायक, राघवेन्द्र सिंह, आफीसर यादव, शुभम तिवारी, मनीष पटैल, प्रवीण जैन, हरिशंकर कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह तोमर, नारायण सिंह लोधी, जगदीश लोधी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, कमल कुर्मी, अमित राय, दीपेश जैन, प्रेम सिंह लोधी, रामलखन सिंह ठाकुर, महेश सरवैया, अमित नायक, गोविंद पटैल, सुधीर यादव, उदयभान लोधी, देवेन्द्र ठाकुर, विवेक मिश्रा, देवपाल सिंह, भैयाराम लोधी, काशीराम यादव सहित जिले के कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive