बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लोकतंत्र सम्मान दिवस : कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च

लोकतंत्र सम्मान दिवस : कांग्रेस ने निकाला तिरंगा मार्च


सागर।  भाजपा की सरकार द्वारा लोकतंत्र का संविधान विरोधी कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस ने शहर की सड़कों पर भव्य तिरंगा मार्च निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू समेत प्रदेश कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी के साथ ही जिला कांग्रेस की शहर और ग्रामीण इकाई के पदाधिकारी मोर्चा संगठन एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।  राष्ट्रभक्ति और देश प्रेम के गीतों के साथ  कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुई भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल कांग्रेसजन हाथों में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से संबंधित पोस्टर और तिरंगे लहराते हुए जोरदार नारेबाजी के साथ कटरा जामा मस्जिद जय स्तंभ बक्षी खाना गुजराती बाजार राधा तिराहा अप्सरा टॉकीज गौड़ बब्बा चबूतरा भगवानगंज होते हुए अंबेडकर प्रतिमा के सामने पहुंचे। यहां बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का वाचन करते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।
 अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से देश को आजाद कराने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और आजाद भारत को संविधान की ताकत प्रदान करने वाले बाबासाहेब डॉ अंबेडकर की भावनाओं को भाजपा और उनकी सरकारें रौंदने का काम कर रही है। देश और प्रदेश का हर वर्ग सरकार की मनमानी अन्याय और अत्याचारों से कराह रहा है। जिला ग्रामीण अध्यक्ष स्वदेश जैन गुड्डू ने कहा कि देश की सत्ता पर काबिज भाजपा की विचारधारा ने इस संविधान और लोकतंत्र को कुचलकर प्रदेश की जनता के आदेश पर बनी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की है।
 तिरंगा मार्च में राष्ट्रीय ध्वज हाथों में थामे मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ संदीप सबलोक, द्वारका चौधरी ,रेखा ठाकुर महेश जाटव चल रहे थे। यात्रा के भगवानगंज स्थित अंबेडकर मूर्ति के समक्ष पहुंचने पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा प्रदेश कांग्रेस विचार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कथा प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता उपस्थित कांग्रेस जनों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस कांग्रेस कार्यालय पर समाप्त हुई।
 कांग्रेस द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय रेखा चौधरी स्वदेश जैन गुड्डू भैया प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता एआईसीसी सदस्य भूपेंद्र सिंह मुहासा , मुन्ना चौबे ,रमाकांत यादव मुकुल पुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित फिरदोस कुरेशी युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी ,सुरेंद्र चौबे ,पप्पू गुप्ता सुरेंद्र सुहाने अंकलेश्वर दुबे सेवादल महिला अध्यक्ष रजिया खान शारदा खटीक देवेंद्र तोमर ऋषभ जैन गल्ला दीपक दुबे गोवर्धन रैकवार शौकत अली दीपक दुबे जतिन चौकसे जमना प्रसाद सोनी धनसिंह अहिरवार महेश जाटव लीलाधर सूर्यवंशी उत्तमराव तावडे ताहिर खान भैयन पटेल  चमन अंसारी वीरेंद्र महावते द्वारका चौधरी उत्तमराव तावडे मनोज पवार राकेश सरवैया प्रदीप जैन कुल्फी अमोल सिंह राजपूत श्रीदास रैकवार अनिल दक्ष सुनील पावा अभिषेक पाठक मानसिंह चौधरी प्रभात भंडारी मदन अकेला नैतिक चौधरी संजय रोहतास मनोज सोनवार संतोष पटेल आदिल राइन देवेंद्र कुर्मी सुधीर जैन नाथूराम चौधरी  संध्या राजपूत प्रियंका तिवारी अनीता मिश्रा रेखा ठाकुर सैयद महजबीन अली रोशनी खान साजिदा अली भावना रोहन रंजीत राणा हेमकुमारी कुर्मी दुर्गेश ठेकेदार नंदन रैदास लल्ला यादव सुधीर तिवारी वसीम खान रोहित वर्मा  अरविंद रजक राजू राठौर दीपक दुबे रवि सोनी मुकेश जगदीश साहू राम शर्मा पवन यादव वीरेंद्र जी अशरफ खान नरेश वाल्मीकि साजिद राइन जयराम खटीक राम कुमार पचौरी नरेंद्र नीलेश धर्मेंद्र चौधरी चौधरी अभिषेक तिवारी अजय भारद्वाज गोपाल पटेल राजेश उपाध्याय कुंजी लडिया मुस्तकीम राइन रशीद राइन अतीव खान संजय रैकवार जाहिद ठेकेदार बलराम रैकवार मनीष नामदेव अनिल कुमार पुरानी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
                       
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive