बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : BJP की पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू★ पूर्ण समन्वय उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ भाजपा करेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज : मंत्री गोविंद राजपूत

SAGAR : BJP की पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू

★ पूर्ण समन्वय उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ भाजपा करेगी ऐतिहासिक जीत दर्ज : मंत्री गोविंद राजपूत


सागर । आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु  जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में राजस्व एवं परिवहन मंत्री. गोविद सिंह राजपूत सागर , पूर्व महापौर जिला प्रभारी  प्रभात साहू, प्रदेश मंत्री  आशीष दुबे, श्रीमती लता वानखेड़े, प्रभुदयाल पटेल , जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया विधायक श्री शैलेंद्र जैन,प्रदीप लारिया ,खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर ,पूर्व विधायक सुधा जैन भानू राणा हरवंश सिंह राठौर प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाहर सिंह सुशील तिवारी ,सुधीर यादव ,शैलेश केशरवानी शशि कैथोरिया वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह बामोरा जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति सिंह कार्यक्रम समिति जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह मंत्री प्रतिनिधि अभिषेक भार्गव मंचासीन रहें ।


सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता पंडित दीनदयाल दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यर्पण कर बैठक की विधिवत शुरुवात की  बैठक में विषय प्रस्तावना रखते हुए भाजपा जिला गौरव सिरोठिया ने कहा कि आज ही पंचायत चुनाव कार्यक्रम जारी हुए हैं और चुनाव की तैयारियों हेतु हमने बैठक आहूत की है यह हमारी सक्रियता को दर्शाती है भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता निरंतर ही किसी न किसी माध्यम से आम जन के सम्पर्क में रहकर सक्रिय रहता है जिसका लाभ हमें आगमी चुनावों में प्राप्त होगा और निश्चित ही कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आगामी चुनावों में भाजपा ऐतिहासिक विजय श्री प्राप्त करेगी। साथ श्री सिरोठिया ने उपस्थित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से 30 मई 15 जून तक चलने वाले सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण के कार्यकर्मो को वूथ स्तर पर प्रभावी रूप से संपन्न कराने का आग्रह किया।


भाजपा प्रदेश मंत्री सागर जिला प्रभारी   आशीष दुबे ने कहा की हम सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए आपस में समन्वय बनाकर पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करना है प्रत्येक कार्यकर्ता को जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं पंचायत स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना है तभी हमारा संकल्प पूरा होगा। 

पूर्व महापौर प्रभात साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार प्रत्येक व्यक्ति सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है विकास की यह गति अनवरत जारी रहे और इसका लाभ जन जन तक पहुंचता रहे इसके लिए आवश्यक है कि आगमी स्थानीय चुनावों भाजपा  ऐतिहासिक जीत दर्ज करें जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एक एकजुटता के साथ पूरे प्राण प्रण से कार्य करने का संकल्प लेना होगा।


मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्थानीय चुनाव पिछड़ा  वर्ग आरक्षण के साथ होंगे यह हम सभी के लिए गौरव की बात और इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए हम मान. मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा  का आभार व्यक्त करते है साथ श्री राजपूत ने कहा कि आगमी चुनावो के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार है 
निश्चित ही भाजपा पूर्ण समन्वय उत्कृष्ट प्रबंधन एवं कार्यकर्ताओं की ऊर्जा, शक्ति और समर्पण के साथ आगमी चुनावों ऐतिहासिक जीत हासिल कर एक नया इतिहास रचेगी।
सेवा,सुशासन व गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु समिति के जिला संयोजक लक्ष्मण सिंह ने 30 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री श्याम तिवारी एवं आभार जिला मंत्री श्री मनीष गुरु ने किया।


ये रहे मौजूद

बैठक में हरि राम सिंह ठाकुर डॉ वीरेंद्र पाठक , वृंदावन अहिरवार मोनू चौहान जगन्नाथ गुरैया कमलेश बघेल वैभव कुकरेले चैन सिंह अनिल ढिमोले रामेश्वर नामदेव राजकुमार धनोरा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल , श्रीमती संध्या भार्गव  आबिद पठान , राहुल नामदेव , देवेंद्र फुसकेले सुषमा यादव सविता साहू कीर्ति जैन प्रीति जैन जयंती मौर्य पूनम पटेल देवेंद्र कटारे श्रीकान्त जैन आलोक केशरवानी अर्पित पांडे प्रासुक जैन मेघा दुबे अंशुल परिहार बालकिशन सोनी राजेश पंडित सिंथिल पडेले मनोज रैकवार रोशन खरे देवी पटेल दशरथ मालवीय मनीष चौबे विक्रम सोनी रितेश मिश्रा सौरभ केशरवानी विवेक मिश्रा,अमित नायक, काशीराम यादव वैभव जैन नीरज चौरासिया उपस्थित रहें। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive