बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राजनीति में आने के पहले और बाद में राजनेताओं की सम्पत्ति की तुलनात्मक जांच हो:समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ★ स्मार्ट सिटी सागर में सीएम के निःर्देश छोटे.. ठेकेदार बड़े....

राजनीति में आने के पहले और बाद में 
राजनेताओं की सम्पत्ति की तुलनात्मक जांच हो:समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर 

★ स्मार्ट सिटी सागर में सीएम के निःर्देश छोटे.. ठेकेदार बड़े....

सागर। देश मे राजनेताओं के बेहिसाब धनदौलत के किस्से जमकर सामने आ रहे है। ऐसे में  देश के जाने माने समाजवादी चिंतक और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सरंक्षक रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से अपील की है कि राजनेताओं की अनुपातहीन सम्पत्ति की जांच होना चाहिए। सांसद ,विधायक,मंत्री बनने से पहले और उसके बाद कितनी सम्पत्ति बढ़ी इसकी तुलनात्मक जांच होना चाहिए। समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने भारत सरकार के ED द्वारा हरियाणा और बिहार के पूर्व सीएम के खिलाफ छापामार कार्यवाई और उनपर अनुपातहीन सम्पत्ति का मामला दर्ज किए जाने की कार्यवाही की सराहना की और धन्यवाद दिया।


समाजवादी नेता रघु ठाकुर ने आज सागर में चर्चा में कहा कि सभी राजनेताओं की तुलनात्मक जांच होगी तो सन्देश सही जाएगा। यदि सिर्फ विरोधियों पर मामले दर्ज होंगे तो ED जैसी संस्थाओं के प्रति विश्वास कम होगा।



बढ़ती आर्थिक विषमता पर जताई चिंता

समाजवादी नेता श्री ठाकुर ने आर्थिक सलाहकार परिषद की ताजा रिपोर्ट के हवाले से बताया कि देश मे आर्थिक विषमता तेजी से बढ रही है। करीब 35 फीसदी लोग 5 से 25 हजार रुपाए की मासिक आमदनी वाले है। यानी 90 करोड़ लोग ऐसी आय में गुजारा करते है। वही उधोगपति अम्बानी रोजाना ढेड़ दो करोड़ रुपये कमाते है। देश के अन्य पूंजीपतियों की यही स्थिति है। देश मे अमीरी-गरीबी की खाये बढ़ती जा रही है। 



उन्होंने कहा कि स्व राम मनोहर लोहिया ने कहा था यह अंतर ज्यादा नही होना चाहिए। उन्होंने बढ़ते धार्मिक कट्टरवाद,भ्र्ष्टाचार, लोकतंत्र की विकृतियों में पर चिंता जताई और इसको सुधारने की बात कही। एमपी में माब लिंचिंग की घटनाएं दुखद है। इनसे अराजकता बढ़ती है।धार्मिक गुरुर ज्यादा समय तक नही चलता है।  समाज की आगे आकर इनसे निपटना होगा। 


स्मार्ट सिटी सागर में सीएम के निःर्देश  छोटे ठेकेदार बड़े....

सनार्ट सिटी सागर में चल रहे निर्माण कार्यो की गुणवत्ता और गति  पर  रघु ठाकुर ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यो में देरी होने और  उनकी पुनर्रचना सही नही होने से वाहन दुर्घटनाएं बढ़ी है।  जगह जगह खुदाई से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएम के निर्देशों के वावजूद भी ठेकेदार काम मे गति नही ला पा रहे है। ऐसा लगता है सरकार छोटी है ठेकेदार बड़े...। उन्होंने कहा कि बरसात के पहले काम पूरे नही हुए तो जनता को परेशानी बढ़ेगी। सरकार को ठेकेदारों से यह व्यवस्था सुधरवानी चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि सरकार यह काम नही कर पाती है तो जनता सरकार का साथ नही दे। ।

इंद्र सिंह नए जिलाध्यक्ष बने लोसपा के

इस मौके पर लोसपा के नए जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह की नियुक्ति की घोषणा की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष  सुधीर ठाकुर के निधन से यह पद खाली था। इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष इंद्र सिंह ने श्री रघु ठाकुर के प्रति आभार जताया और पार्टी की भावनाओं के अनुरूप कार्य करने वचन दिया। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive