बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJYM : संभागीय यूथ कनेक्ट अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

BJYM :  संभागीय यूथ कनेक्ट अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता आयोजित

 
सागर  श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष के लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में यूथ कनेक्ट (युवा जोड़ो) अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों विधानसभावार और जिला प्रतियोगिताएं आयोजित होने के बाद संभागीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


शनिवार को संभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 35 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मा.कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, सागर विधायक शैलेंद्र जैन, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी शिवम तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल सहित समस्त जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थितजनों ने कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भारत का युवा वर्ग देश का भविष्य होने के साथ-साथ हमारे देश के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सरकार का पूरा ध्यान युवाओं को मुख्यधारा का हिस्सा बनाते हुए उनके सहभागिता के माध्यम से विकास पर केन्द्रित है, ताकि युवा देश के विकास के लिए युवाजन अपना सक्रिय योगदान प्रदान करें। 


कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि युवा देश और समाज के जीवन मूल्यों के प्रतीक हैं। युवा गहन ऊर्जा और उच्च महत्वाकांक्षाओं से भरे हुए होते हैं। समाज को बेहतर बनाने और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान युवाओं का ही होता है। युवा पीढ़ी किसी भी देश की नींव होती है। जिस तरह से एक इमारत बिना मजबूत नींव या आधार के खड़ी नहीं रह सकती है, उसी तरह से कोई भी देश योग्य, कुशल एवं समर्पित युवाओं के बिना जीवित या प्रगति नहीं कर सकता है। 
विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि युवाओं के लोकतंत्र में बढ़ती रूचि और अपने सवालों के जवाबों के प्रति बढ़ी प्रतिबद्धता भारतीय लोकतंत्र के लिहाज से एक सुखद अनुभव है। इस बात का भी सूचक है कि भारत की संस्कृति, भविष्य, और उसका लोकतंत्र का दायित्व अब एक मजबूत कन्धों पर है। युवाओं का चुनाव के प्रति प्रत्यक्ष एवं परोक्ष दोनों ही रूप में बढ़ी रूचि का असर आज हमारे सामने है और अब वो दिन भी दूर नहीं जिस दिन आज का युवा अपने भविष्य, इच्छा और आकांक्षाओं के साथ देश के विकास को मुख्यधारा से जोड़ कर भारत के विकास में साथ देगा।


यूथ कनेक्ट अभियान के तहत आयोजित संभागीय भाषण प्रतियोगिता में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कियुवा शक्ति देश और समाज की रीढ़ होती है। युवा किसी भी देश और समाज को नए शिखर पर ले जाने की क्षमता रखते हैं। युवा अगर देश का वर्तमान हैं, तो भूतकाल और भविष्य के सेतु भी हैं। 


ये  रहे मौजूद

कार्यक्रम में सागर जिले के प्रभारी दिलराज सिंह, दमोह जिलाध्यक्ष भरत यादव, टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष अभय यादव, निवाड़ी जिलाध्यक्ष संदेश नायक, पत्रा जिलाध्यक्ष भास्कर पांडे, छतरपुर जिला नीरज चतुर्वेदी समेत सागर युवा मोर्चा के जेष्ठ-शेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive