बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आचार्य विद्यासागर महाराज का पटना गंज से हुआ बिहार

आचार्य विद्यासागर महाराज का  पटना गंज से हुआ बिहार


सागर । संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का ससंघ बिहार पटनागंज जैन तीर्थ क्षेत्र से लगभग ढाई माह बाद बीना बारह की ओर हो गया। रात्रि विश्राम चांदपुर में हुआ। मुनिसेवा समिति के सदस्य मुकेश जैन ढाना ने बताया कि आचार्य संघ कुंडलपुर पंचकल्याणक के बाद बिहार कर 12 मार्च को सुबह रहली पटनागंज पहुंचे थे। और लगभग ढाई माह का प्रवास रहा आचार्य संघ में निर्यापक मुनि श्री प्रसादसागर, मुनि श्री चंद्रसागर, मुनि श्री निर्णयसागर और ऐलक श्री सिद्धांत सागर महाराज है। 



दोपहर 3:40 पर अचानक गुरुदेव ने पिछी कमंडल उठाया और बिहार कर दिए। ना तो संघ के मुनि महराजो को पता चला और ना ही कमेटी के लोगों को और ना ही दर्शन करने पहुंचे लोगों को, गुरुदेव का बिहार जब शुरू हुआ तो तेज आंधी चल रही थी और बारिश शुरू हो गई लेकिन गुरुदेव का बिहार निरंतर जारी रहा। अनियत बिहारी आचार्य भगवन कभी पूर्व सूचना से कोई कार्य नहीं करते हैं आज भी पटनागंज में यही हुआ।


 उल्लेखनीय है पटनागंज में मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है और आगे के विस्तार की भी कई योजनाएं थी क्षेत्र के लोगों को भरोसा था कि गुरुदेव का चातुर्मास होगा लेकिन सारी आशाएं धरी की धरी रह गई। आचार्य संघ का रात्रि विश्राम 10 किलोमीटर दूर चांदपुर में हुआ 24 मई की आहारचर्या होने की संभावना है
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive