Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में NSUI का राष्ट्रीय पदाधिकारी दुबारा शादी कराते पकड़ा गया

SAGAR : मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में NSUI का राष्ट्रीय पदाधिकारी दुबारा शादी कराते पकड़ा गया


सागर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 55 हजार की राशि प्रतेयक जोड़े को दी जा रही है राशि बढ़ने के बाद इसके लालच में दुबारा शादियों के मामले भी सामने आ रहे है। ताजा मामला सागर में सामने आया। 
सागर में भाजपा विधायक शेलेन्द्र जैन ने  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना तहत सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया था। करीब 135 जोड़ो की शादियां सम्पन्न हुई। इस योजना के तहत होने वाले जोड़ो की छानबीन आदि की जाती है। 


नगरनिगम द्वारा इसका पंजीयन आदि कराया गया। आज शादी समारोह में जोड़ो पर नजर भी रखी जा रही थी। इसी दौरान मंडप में एक जोड़े पर नजर पड़ी। जैसे ही विधायक शेलेन्द्र जैन वहां पहुचे और पूछताछ की तो मामला खुल गया। 

यहां कांग्रेस संगठन NSUI के राष्ट्रीय समन्वयक और आईटी सेल में प्रदेश सचिव  और  विवाहित नैतिक चौधरी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत दोबारा शादी कर रहे थे।मोके पर  मौजूद मोतीनगर थाना पुलिस दोनों को पकड़ कर ले गई।  नैतिक चौधरी की इसी मई के महीने मे धूमधाम से शादी हुई थी।


विधायक शेलेन्द्र जैन ने बताया कि इस तरह ग्घटना सामने आई है। इस तरह से शादी करना गलत है। चाहे अपराधी किसी भी दल का हो।  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि का दुरुपयोग नही होना चाहिए। मेने FIR दर्ज कराने के निःर्देश दिये है ।
Share:

Related Posts:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com