बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

महापौर पद की निर्दलीय प्रत्याशी सौम्या तिवारी ने भाजपा को समर्थन दिया★ मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष सदस्यता ली

महापौर पद की निर्दलीय प्रत्याशी सौम्या तिवारी ने भाजपा को समर्थन दिया
★ मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष सदस्यता ली

सागर।सागर में महापौर पद की एक प्रत्याशी सौम्या तिवारी ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह से मुलाकात करके भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को समर्थन दे दिया है। सौम्या तिवारी बड़ा बाजार सागर की निवासी हैं।  


निर्दलीय के रूप में सौम्या तिवारी का चुनाव चिन्ह रोड रोलर मिला था। उन्होंने भाजपा नेता महेश साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, अजय तिवारी देवलचौरी के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह से भेंट करके भाजपा का दुपट्टा पहन कर सदस्यता लेने की घोषणा कर दी। सदस्यता लेने के बाद मीडिया से बात करते हुए सौम्या तिवारी ने कहा कि मैंने भाजपा के संकल्प पत्र में घोषित विकास योजनाओं का अध्ययन करने के बाद यह निर्णय लिया है कि भाजपा ही सागर का विकास करने में सक्षम राजनैतिक पार्टी है। आज से मैं भाजपा की महापौर प्रत्याशी के समर्थन के लिए सबसे अपील करूंगी। 


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive