बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

भाजपा ने सागर को विकसित, क्षमतावान शहर बनायाः विष्णुदत्त शर्मा★ भाजपा में प्रत्याशी नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ता हैः फ़िल्म कलाकार सांसद मनोज तिवारी★भाजयुमो ने निकाली विशाल वाहन रैली

भाजपा ने सागर को विकसित, क्षमतावान शहर बनायाः विष्णुदत्त शर्मा
★ भाजपा में प्रत्याशी नहीं कार्यकर्ता चुनाव लड़ता हैः फ़िल्म कलाकार सांसद मनोज तिवारी
★भाजयुमो ने निकाली विशाल वाहन रैली



सागर। सागर को देश के पटल पर लाने का काम सबसे पहले डा. सर हरीसिंह गौर साहब ने किया है और फिर इसका श्रेय भाजपा को जाता है। जिसने सागर को विकसित और क्षमतावान शहर बना दिया है। यह उद्गार मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने सागर में भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। प्रदेशाध्यक्ष श्री बीडी शर्मा और सांसद मनोज तिवारी ने यहां नगरीय निकाय चुनाव की प्रचार के आखिरी दिन भाजयुमो की एक विशाल वाहन रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


     प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकारों की योजनाओं का हितग्राही हमारा वास्तविक ब्रांड एम्बेसडर हैं और पन्ना प्रमुख, पन्ना समितियों के सदस्य, बूथ समितियों के पदाधिकारी और सदस्य हमारे अग्रिम मोर्चे का अभेद्य कार्यकर्ता बल है जो अपनी रणनीति से हर बूथ को 50 प्रतिशत से अधिक वोट दिलाकर बूथ को विजय दिलाता है। श्री बीडी शर्मा ने कहा कि सबने वीडियो में देखा कि यहां की प्रत्याशी नोट बांट रही थीं। दरअसल कांग्रेस का छल, कपट और धनबल ही उनका चुनावी आधार है। भाजपा का आधार इसका विराट कार्यकर्ता बल है जो एक एक बूथ का माइक्रो मैनेजमेंट कर चाणक्य नीति को क्रियान्वयन करते हैं।

     युवा मोर्चा की रैली में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के साथ बाईक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए। इसके पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुये सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मैं तेलंगाना से आया हूं। मैं राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में तेलंगाना गया था। तेलंगाना के गांव में जहां पर हमारी भाषा भी लोग नहीं समझते हैं, वहाँ भारत माता की जय के नारे लग रहे थे। उस राज्य में जहाँ तेलगू बोली जाती है और वहाँ भी एक और नारा लगता है राम, लक्ष्मण, जानकी जय बोलो हनुमान की। उन्होंनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी में प्रत्याशी तो केवल एक नाम है, भाजपा में तो कार्यकर्ता चुनाव लड़ता है।



सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आप सब कार्यकर्ता सागर हो, मैं तो केवल एक बूंद हूँं। हमें एक-एक बूँद से सागर को भरना है और अपने महापौर प्रत्याशी व पार्षदों को जिताना है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता श्याम तिवारी एवं आभार विक्रम सोनी ने माना।


कार्यक्रम में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह, राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, हाउसिंग बोर्ड के चेयरमेन आशुतोष तिवारी, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, विधायक प्रदीप लारिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव, भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी, अर्पित पाण्डेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल, प्रदीप राजौरिया, फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी, हीरा सिंह राजपूत, श्रीमती लता वानखेड़े, श्रीमती ज्योति दुबे, डा. सुखदेव मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, डा. अनिल तिवारी, श्रीमती प्रतिभा चौबे जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विनीत पटैरिया, इंदु चौधरी, नरेन्द्र अहिरवार, जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, मनीष चौबे, रीतेश मिश्रा, श्रीकांत जैन, कपिल मलैया, शैलेष केशरवानी, देवेन्द्र कटारे, देवेन्द्र फुसकेले, राहुल सोनी, अंकित विश्वकर्मा, सूर्यांश तिवारी, हेमंत पचौरी, प्रासुक जैन, सुनीता रैकवार सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

शहर विकास भाजपा की प्रतिबद्धता:- राजबहादुर सिंह सांसद

 सांसद राजबहादुर सिंह ने आज शाम 5 बजे के पहले मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी  बनाने का आशर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंनें मतदाताओं से कहा कि     सागर शहर के विकास के लिये भाजपा प्रतिबद्ध है और हम इस ओर जनता के आशीर्वाद से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। शहर को एक नया रूप दिया जा रहा है। आगामी समय में शहर देखने लायक सुंदर शहर के रूप में सागर को जाना जायेगा। उक्त विचार राजबहादुर सिंह सांसद ने व्यक्त किये। 
      
उन्होंनें ने कहा कि महापौर चुनाव में कांग्रेस बिखरी हुई नजर आ रही है और अंतिम क्षणों में भी मान मन्नोबल का दौरा चल रहा है। कांग्रेस विकास की बात तो करती है, लेकिन इतिहास गवाह है कि कांग्रेस शासनकाल में विकास कम विनाश ज्यादा हुआ है। गरीबों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों का उपयोग कांग्रेस ने सिर्फ वोट पाने के लिये किया है। कांग्रेस की तुष्टीकरण एवं गरीबों, अल्पसंख्यकों एवं पिछड़ों का उपयोग कांग्रेस ने सिर्फ वोट पाने के लिये किया है। कांग्रेस की तुष्टीकरण एवं गरीबों के शोषण एवं विकास कार्यों की अनदेखी की राजनीति को जनता अच्छे से समझ गयी है और अब कांग्रेस के झांसे में आने वाली नहीं है। 
स्मार्ट शहर के रूप में सागर को मिलेगी पहचान:- मुकेश तिवारी अभिनेता


फिल्म अभिनेता मुकेश तिवारी ने भाजपा को विजई बनाने मतदाताओं से जनसंपर्क किया उन्होंने कहा कि, सागर की पहचान हमेशा छोटे एवं पिछड़े शहर के रूप में रही है। कांग्रेस शासनकाल में नेताओं ने अपना विकास किया और जनता से वोट लेकर मूर्ख बनाते रहे। अब केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार ने सागर को स्मार्ट एवं विकसित शहर बनाने का सरकार ने उठाया है जो शीघ्र पूर्ण होने वाला है। उक्त विचार नगर मुकेश तिवारी  ने कही। 
                    
सागर के विकास के लिये मतदाता भाजपा को वोट करें:- शैलेन्द्र जैन विधायक 

 सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने विभिन्न वार्डों में मतदाताओं से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सागर विधायक शैलैन्द्र मतदाताओं से कहा कि, सागर का चहुमुखी विकास कराने के लक्ष्य को लेकर भाजपा महापौर और वार्ड पार्षदों का चुनाव लड़ रही है। अतः भाजपा को वोट देकर सागर की गणमान्य जनता विकास का मार्ग प्रशस्त करें। उन्होंनें कहा कि अब तक के जनसंपर्क में उन्हंे बुजुर्गों, माताओं, बहिनों और भाइयों का असीम स्नेह और आशीर्वाद मिला है, जिसके लिये वे जीवन भर ऋणी रहेंगी। सभी से विनम्र निवेदन है कि अपने स्नेह के साथ 6 जुलाई को सागर के विकास की खातिर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

एमआर यूनियन ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष भाजपा प्रत्याशियों का किया समर्थन



     सागर। जिला मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन सागर ने नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के महापौर एवं पार्षद प्रत्याशियों का समर्थन किया है। प्रचार थमने से पहले दीपाली होटल में आयोजित कार्यक्रम में जिला मेडिकल रिप्रजेंटेटिव यूनियन ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष अपना समर्थन भाजपा प्रत्याशियों को दिया। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने एम आर एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि विकास केवल भाजपा के शासन काल मे ही हो सकता है। कार्यक्रम के संयोजक संतोष दुबे ने यूनियन की तरफ से अपनी मांगे मंत्री भूपेन्द्र सिंह के समक्ष रखी जिसे निकाय एवं पंचायत चुनाव के बाद पूरा करने का आश्वासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने दिया।


     कार्यक्रम में एम आर यूनियन के अध्यक्ष अनादि रावत, संजय जी, चंदन बनर्जी, वीरेंद्र गोस्वामी, महेंद्र राय, अजेंद्र ठाकुर, अवनेश खरे, अनुराग पांडे, मनोज राय, आशीष पाराशर, नीरज वानखेड़े, राहुल शर्मा, अभय खारोल, आनंद चौधरी, दिनेश पटैल, सुमित राठौर, सोनू दुबे, अमित यादव, अनुराग पाण्डेय, राहुल समेले मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक आनंद दुबे ने किया। कार्यक्रम का आभार महेन्द्र राय ने माना।





Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive