बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सोनी समाज के महिला संगठन ने किया धार्मिक आयोजन

सोनी समाज के महिला संगठन ने किया धार्मिक आयोजन


सागर। श्री अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज सागर के महिला संगठन नारी शक्ति मंच द्वारा लगातार सामाजिक कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है। आज श्री देव धनुषधारी मंदिर चकराघाट  पर नारी शक्ति मंच ने  परिवार की सुख शांति और समृद्धि हेतु सुहागलो  का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें समाज की महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के सम्पन्न किया।
सुहागले कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने अपना योगदान प्रदान किया। मुख्य रूप से कार्यक्रम संचालन  में श्री मती राली सोनी, नैनसी सोनी, वर्षा सोनी, टीना सोनी, गीता सोनी, कीर्ति सोनी,मधु सोनी, रक्षा सोनी, मोहनी सोनी, डाली सोनी, अलका आर्य, रैना सोनी आदि बहुत सी सदस्यायो ने उल्लेखनीय योगदान दिया।





 यहां बता दे कि अयोध्यावासी स्वर्णकार समाज के महिला संगठन ने स्वरोजगार से जुड़े आयोजन में निशुल्क प्रशिक्षण दिया। पिछले दिनों आषाढ़ के मंगलवार को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ भी किया था। 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive