बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह का दावा पहले चरण का रुझान बीजेपी के पक्ष में★ भाजपा - कांग्रेस ने जताया आभार★ जनप्रतिनिधियों ने डाले सुबह सुबह वोट, पोलिंग बूथ पर घूमते हुए लिया जायजा


नगरीय विकास मंत्री  भूपेंद्र सिंह का दावा पहले चरण का रुझान बीजेपी के पक्ष में
★ भाजपा - कांग्रेस ने जताया आभार
★ जनप्रतिनिधियों ने डाले सुबह सुबह वोट, पोलिंग बूथ पर घूमते हुए लिया जायजा

सागर। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग हो रही है। दोनो दलों ने पूरी ताकत झोंकी है। वोटिंग के दौरान नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह अपने गृह जिले की सागर नगर निगम का घूम घूम कर जायजा ले रहे है। 
नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मीडिया से चर्चा में दावा किया है कि प्रदेश के सभी 16 नगर निगमो में भाजपा की जीत होगी। पहले चरण के मददान के दौरान भाजपा के पक्ष में रुझान देखने मिल रहा है। मतदाता केंद्र  और राज्य सरकार के विकास के कामो को देखकर वोट दे रहे है। प्रदेश में 109 स्थानों पर भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है। दो नगर परिषद भी निर्विरोध आई है। 
मतदान के दौरान मशीन खराब होने और विवाद की खबरों पर कहा कि लोकल चुनाव है। छोटे मोटे विवाद हो जाते है। लेकिन कोई बड़ी घटना नही हुई है। पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। जहाँ पर मशीन की शिकायत आई है वहा नई मशीन पहुची है। मतदान सुचारु रूप से चल रहा है। 

समोसा खाते दिखे नगरीय प्रशासन मंत्री
नगरनिगम चुनाव का निरीक्षण करने निकले नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह नगर के तीनबत्ती इलाके में पहुचे और एक दुकान पर समोसा खाया और चाय पीते नजर आये । इस दौरान जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने  मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया
 नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने नगरीय निकाय चुनावों की मतदान प्रकिया में सक्रियता से भाग लेने के लिए सभी मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों, श्रमशील भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हमारे महान लोकतंत्र के आधारभूत और जटिल चुनाव होते हैं। मानसून सीजन के प्रतिकूल वातावरण में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण, व्यवस्थित रूप से सफलतापूर्वक संपन्न कराने में बारिश के बावजूद भी मतदाताओं ने बड़ी संख्या में मतदान करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत किया है। इसके लिए सभी मतदाता भाई बहिनों को मैं व्यक्तिश: धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं।

मतदान के प्रति उमड़ा उत्साह

जिले में नगरनिगम सागर सहित छह नगरीय निकायों में आज सुबह से वोटिंग हो रही है। मतदाताओं में उत्साह बना है। नगर निगम की मेयर प्रत्याशी भाजपा की श्री मति संगीता सुशील तिवारी और काँग्रेस उम्मीदवार निधि सुनील जैन ने अपने परिवार जनो के साथ वोट डाले। 

सांसद राजबहादुर सिंह, विधायक शेलेन्द्र जैन फ़िल्म चाईना गेट के जागीरा और गोलमाल के वसूली भाई यानि मुकेश तिवारी ने अपने गृहनगर सागर में मतदान किया। मुकेश तिवारी की भाभी सागर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर केंडिडेट है। सागर के कमिश्नर मुकेश शुक्ला ने परिवार सहित वोट किया। 



मंत्री भूपेन्द्र सिह सहित भाजपा वरिष्ठ नेता पहुचे मतदान केंद्रों पर

मंत्री भूपेन्द्र सिंह, सांसद राजबहादुर ंिसह, विधायक शैलेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया और भाजपा प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने एवं वरिष्ठ नेताओं ने शहर के सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर पोलिंग एजेंट एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उत्साहवर्धन किया।

मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री मान. भूपेन्द्र ंिसंह ने सागर के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर बारीकी से जानकारी ली एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
 गौरतलब है कि नगर पालिक निगम सागर के महापौर एवं वार्ड प्रत्याशियों के लिये हुये मतदान में सागर सांसद राजबहादुर सिंह ने गोपालगंज स्थित एम.एल.बी. स्कूल में पहुंचकर अपने बूथ पर मतदान किया। उन्होंने शहर के सभी मतदान केंद्रों पर पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ता एवं मतदाताओं से चर्चा की। भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने आज सुबह पहले घर में भगवान की पूजा अर्चना की तत्पश्चात वह अपने पति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी के साथ एम.एल.बी. मतदान केन्द्र पहुंचकर लाइन में लगकर वेट डाला। श्रीमती तिवारी ने इसके बाद शहर के सभी मतदान केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।
नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने अपनी पत्नी श्रीमती अनु जैन के साथ पहले घर में पूजा अर्चना की तत्पश्चात् अंबेडकर वार्ड में कनेरा देव स्कूल में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर लाइन में लगकर इंतजार किया एवं अपनी बारी आने पर मतदान किया। 

भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया भी सुबह पूजा अर्चना करने के बाद शहर के सभी मतदान केन्द्र पहुंच कर पर पोलिंग एजेंटों से चर्चा की एवं व्यवस्थाएं देखकर संतुष्टि जाहिर की। भाजपा के लिये प्रचार करने आए अभिनेता मुकेश तिवारी ने भी एमण्एलण्बीण् स्कूल क्रमांक एक में पहुंचकर लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर मतदान किया। 
मतदान के पश्चात  नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह  का मेयर प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी के  निवास पर आगमन हुआ । एवम् सभी  कार्यकर्ताओ के साथ चाय पर चर्चा हुई ।
       
कांग्रेस नेता पहुचे पोलिंग बूथ पर गड़बड़ियों की शिकायत की, सेवादल अध्यक्ष को बैठाया थाने में

 कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी निधि जैन और पूर्व विधायक सुनील जैन ,चुनाव प्रभारी सुरेंद्र सुहाने, संचालक राम कुमार पचौरी सहित अनेक नेताओं ने पोलिंग बूथ पर जाकर पार्टी प्रयाशियो से चर्चा की। इस दौरान कई जगह गड़बड़ियों और फर्जी मतदान की शिकायतें मिली। 

कई स्थानों पर कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने थाने में बैठा लिये गए। सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष सिंटू कटारे को मोतीनगर थाने में शाम तक बैठाए रखा। इस दौरान कई नेता उनको छुड़ाने भी गए। 

महापोर प्रत्याशी निधि सुनील जैन और कांग्रेस ने मतदाताओं के प्रति व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के दवाब के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और लगन के साथ पार्टी को विजयी बनाने मेहनत की है। में सभी पार्टीजनों और मतदाताओ के मिले आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करती हूँ।

आज का फ़ोटो


सागर में मोतीलाल नेहरू स्कूल में सांसद राजबहादुर सिंह ,विधायक शेलेन्द्र जैन,पुर्व कांग्रेस विधायक सुनील जैन और फ़िल्म अभिनेता मुकेश तिवारी एक दूसरे से बतियाते नजर आए। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive