बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

26 साल से जल रही अखंड ज्योत एवं संकीर्तन हरि इच्छा तक चलता रहे: रामसरोज समूह

26 साल से जल रही अखंड ज्योत एवं संकीर्तन हरि इच्छा तक चलता रहे: रामसरोज समूह


सागर,23 जुलाई ,2023 :  रामसरोज समूह की मातृशक्ति श्रीमती सरोजनी देवी केसरवानी रामसरोज समूह के संचालक  संजीव केसरवानी,समाजसेवी  शैलेश केशरवानी एवं उद्योगपति अखिलेश मोनी केसरवानी ने 26 बर्षों से भूतेश्वर मंदिर में चल रहे अखंड कीर्तन जय गौरी शंकर सीता राम जय पार्वती शिव सीताराम के 27 वे बर्ष में प्रवेश करने पर अखंड कीर्तन करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया। साथ ही रामसरोज समूह ने नए संकल्प के साथ इस बर्ष नगर के मंदिरों के पुजारियों एवं ब्राह्मणों के पैर धुलाकर श्ररंगी मखमली आसनी,तुलसी की माला, गौमुखी, कंबल,श्री ब्रह्ममुखी जनेऊ सुपारी भेंट की।
 इस अवसर पर संकीर्तन करने वाले सदस्य तुलसीराम शर्मा ने बताया कि राम सरोज समूह प्रत्येक वर्ष अखंड कीर्तन की वर्षगांठ पर हम सभी सदस्यों का सम्मान करता है। रामसरोज समूह सदैव ही तीर्थ दर्शन स्वास्थ शिविर जैसे भलाई और नेकी के कार्य करता रहता है। भगवान भूतेश्वर की कृपा सदैव रामसरोज परिवार पर बनी रहे। ऐसा हम सभी का आशीर्वाद है।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री चतुर्भुज पांडेय ने कहा कि मैं कई  माध्यमों से रामसरोज समूह की गतिविधियां देखता रहता हूं। वह सदैव परोपकारी कार्य करते रहते हैं।

इस अवसर पर राम सरोज समूह संचालक संजीव केसरवानी ने बताया कि राम नाम भक्ति की महिमा का गुणगान जो व्यक्ति करता है। वह संसार के सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है। आज के दौर में जहां लोग स्वार्थ और पैसे के लिए जीवन जी रहे है।और आप सभी सदस्य भगवान राम के नाम जप रहे हैं। आप सभी धन्य हू। समाजसेवी  शैलेश केशरवानी ने बताया कि जिस स्थान पर कलयुग में संकीर्तन प्रारंभ रहता है वहां राम भक्त हनुमान जी स्वयं विराजमान रहते है। शास्त्रों के अनुसार उन्होंने कलयुग वासियों को वचन दिया है जहां भी मेरे प्रभु भगवान श्री राम की महिमा का गुणगान होगा। मैं स्वयं वहां उपस्थित रहूंगा।और इस प्रांगण में तो लगभग तीन दशकों से भगवान राम का जप किया जा रहा है। इसलिए वीर हनुमान यहां स्वयं विराजमान हैं।

इस अवसर पर उद्योगपति  अखिलेश मोनी केशरवानी ने कहा पुजारी पुरोहितों का सम्मान करना आयोजन नही है बल्कि ये हमारी परंपरा है जो प्राचीन काल से चली आ रही है ब्राह्मण सनातन धर्म की रीढ़ माना जाता है। यहां पर उपस्थित मैं सभी मंदिरों के पुजारियों से आग्रह करता हूं। अगर आप भी किसी मंदिर या स्थान पर अखंड कीर्तन की शुरुआत करते हैं तो रामसरोज समूह अपनी ओर से तन मन धन से सहयोग करेगा।

इस अवसर पर पारिवारिक सदस्यों में नवीन केसरवानी  बबीता केसरवानी गीता केशरवानी श्वेता केशरवानी, युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भरत तिवारी,पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष शिवप्रसाद तिवारी,बुंदेलखंड धर्माधिकारी बृजेश जी महाराज,मनोज तिवारी, राजेश मिश्रा,श्रीदेव भूतेश्वर मंदिर के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पाठक,रामेश्वर तिवारी,रामगोविन्द शास्त्री,पुरषोत्तम गोतम,शिवम तिवारी, पंडित श्री संदीप मिश्रा, पंडित श्री संदीप दुबे, श्री नवीन पांडे श्री चंद्रभान तिवारी श्री जयराम उपाध्याय डालचंद दुबे,श्रीहरि गोतम,दीपक शर्मा,रघु शास्त्री,गोलू तिवारी,श्री दीपक शर्मा, श्री सुरेंद्र मिश्रा,श्री निशांत दुबे, श्री बालमुकुंद जी श्री दिनेश मिश्रा पंडित दिनेश गर्ग पंडित श्री अनिकेत मिश्रा,बिष्णु साहू,अभिषेक साहू सहित बड़ी संख्या में ब्राम्हण, पुजारीगण उपस्थित रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive