बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

बुंदेलखंड की सावित्री बाई फुले थी यमुना ताई: विधायक शैलेंद्र जैन

बुंदेलखंड की सावित्री बाई फुले थी यमुना ताई: विधायक शैलेंद्र जैन

तीनबत्ती न्यूज : 15 सितम्बर,2023
सागर।महिला विद्यालय समिति द्वारा विधायक शैलेंद्र जैन का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि विद्यालय समिति द्वारा जनभागीदारी एवं विधायक निधि से विद्यालय में कक्षों का निर्माण कार्य कराया है। जिसमे विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा अपनी निधि से 5 कक्षों के निर्माण हेतु 18 लाख रुपए की राशि दी है और रोचक बात यह  है कि वर्ष 1967 में विधायक शैलेंद्र जैन ने अपनी नर्सरी की कक्षा का अध्ययन महिला विद्यालय से ही किया है।उन्होंने उस कक्ष का भी निर्माण कराया है। 
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया।

 कार्यक्रम को विधायक शैलेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय यमुना ताई का स्थान मध्य प्रदेश में वही है जो पुणे में सावित्रीबाई फुले का है उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य किया है,जिस समय बच्चियों को शिक्षा देना अच्छा काम नहीं माना जाता था उसे समय उन्होंने आगे आकर बालिकाओं की शिक्षा के लिए काम किया और अपनी जीवन की पूरी संपत्ति और समाज के लोगों से एक एक रुपए दान में लेकर इस विद्यालय का निर्माण किया,मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय में ग्रहण की है और ताई को पूर्ण श्रद्धा से नमन करता हूं ।

उन्होंने कहा कि इस विद्यालय का इतिहास बड़ा ही गौरवशाली रहा है राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से ग्रहण की है। कार्यक्रम को योगाचार्य विष्णु आर्य ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्षद श्रीमती आशारानी जैन,के वाय सूबेदार,अरुणा गुर्जर,संध्या सरवटे,प्रदीप वाखले,विकास बेलापुरकर,ओमप्रकाश पाठक,पराग जैन, विनीत देव, सरवटे वकील साहब,ए के जैन प्राचार्य,अशोक जैन प्राचार्य, प्यारेलाल प्रजापति,प्राचार्य रघु सूबेदार, जयंत मानके, प्रफुल्ल हलवे, अरविंद बडोनिया, मनोज बोहरे, संजय द्विवेदी,राजकुमार सिंघई, ए एन पाठक, सुधा सूभेदार, कुंजमाला लुखे,श्रुति वाखले, शकुंतला देवी जैन, नीलिमा गुर्जर सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive