पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भाजपा कार्यालय में उद्घाटन
तीनबत्ती न्यूज: 28 दिसंबर, 2025
सागर। संभागीय भाजपा कार्यालय सागर में अटल स्मृति वर्ष के अंतर्गत पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी,जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत,महापौर संगीता तिवारी,नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार,अटल स्मृति वर्ष अभियान टोली जिला संयोजक डॉ.वीरेन्द्र पाठक,सह संयोजक जगन्नाथ गुरैया,नीकेश गुप्ता ने उद्घाटन के पश्चात अवलोकन किया।प्रदर्शनी में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के बाल्यकाल से लेकर हर पक्ष को दर्शाया गया हैं।उन्होंने किस प्रकार अपना सारा जीवन राष्ट्र को समर्पित किया,यह भी प्रदर्शनी में दिखाया गया है। प्रदर्शनी में उनके सागर जिले से जुड़े संस्मरणों व अटल जयंती पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा बनायें गए चित्रों को भी प्रदर्शनी में लगाया गया हैं।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी भारतीय राजनीति के ऐसे शिखर पुरुष थे, जिनकी विचारधारा, आचरण और राष्ट्र के प्रति समर्पण ने लोकतंत्र को नई दिशा दी। अटल जी का व्यक्तित्व सौम्यता, दृढ़ता और दूरदर्शिता का अद्भुत संगम था, जिसने भारत को वैश्विक मंच पर सम्मान और आत्मविश्वास दिलाया।भाजपा के सभी कार्यकर्ता श्रद्धेय अटल जी के विचारों को अपनाकर संगठन को बुलंदियों तक पहुंचाएं।
जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा किअटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे,जिन्होंने अपने विचार, वाणी और कार्यों से देश को नई दिशा दी।वे एक सशक्त नेता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील कवि थे।उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।उनका जीवन राष्ट्र निर्माण,लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण है।
महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी कि विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा और मूल्य आधारित राजनीति के माध्यम से श्रद्धेय अटल जी ने देश में विकास एवं सुशासन के एक नए युग की नींव रखी थी। अटल जी उस चेतना के प्रतीक थे,जिसने लोकतंत्र को शोर नहीं बल्कि संवाद की संस्कृति सिखाई। जनसेवा और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के प्रति समर्पित उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि आज के युवाओं को अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उनके विचारों में देश की एकता, अखंडता और विकास का स्पष्ट दृष्टिकोण झलकता है।अटल प्रदर्शनी के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके योगदान से जोड़ने का यह एक सार्थक प्रयास है।
अटल स्मृति पर्व टोली जिला संयोजक डॉ.वीरेंद्र पाठक ने सागर जिला वासियों से प्रदर्शनी के अवलोकन हेतु संभागीय भाजपा कार्यालय पधारने का आग्रह किया है। कार्यक्रम का संचालन अटल स्मृति पर्व टोली जिला सहसंयोजक जगन्नाथ गुरैया ने एवं आभार निकेश गुप्ता ने व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला मंत्री सुषमा यादव, देवेन्द्र फुसकेले, जिला कार्यालय मंत्री देवेन्द्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन,जिला सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल सिंह परिहार, स्वयं सेवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अर्पित पांडे,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह औरिया, राहुल नामदेव, पार्षद देवेन्द्र अहिरवार, संकल्प फाउंडेशन अध्यक्ष रिशांक तिवारी,मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, अमित वैशाखिया, सतीस जैन, रामेश्वर नेमा, नितिन सोनी, सुमित यादव, राहुल वैघ, निखिल अहिरवार, दीपक दुबे, राजेश सैनी, चेतराम अहिरवार, शुभम नामदेव, नीरज चौरसिया, शिवा यादव, सुप्रियो राय, सुनिता रैकवार, विकास केशरवानी, विक्रम सोनी, सोनल सोनी, हरिओम भट्ट, श्रीराम रिछारिया, वैभव यादव उपस्तिथ रहें।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें