Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Social Service लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Social Service लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रक्तदान मनुष्य की त्याग भावना से ही संभव : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह •तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 175 यूनिट ब्लड का संग्रह

रक्तदान मनुष्य की त्याग भावना से ही संभव : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह

 •तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के पहले दिन 175 यूनिट ब्लड का संग्रह 


तीनबत्ती न्यूज: 26 नवंबर 2026

सागर। सेवा के दूसरे प्रकल्प तो धन पैसों की उपलब्धता से संभव हो जाते हैं लेकिन रक्तदान तो मनुष्य के त्याग की भावना से ही संभव हो पाता है। दानवीर डा. हरी सिंह गौर की जयंती पर तीन दिवसीय रक्तदान शिविर का शुभारंभ एक सुखद संयोग है। यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने युवा नेता अविराज सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यक्त किए। शिविर के प्रथम दिवस 175 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ है। 


पूर्व गृहमंत्री खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज डा. गौर की जयंती और संविधान दिवस के अवसर पर यह "रक्तदान ही जीवनदान " का प्रकल्प आरंभ हुआ है। डा. गौर ने अपने जीवन की सारी संपत्ति गरीबों, पिछड़ों की शिक्षा में समर्पित करके सागर में विश्वविद्यालय बनाया। वे चाहते तो नागपुर और दिल्ली में विश्वविद्यालय बना सकते थे लेकिन उन्होंने बुंदेलखंड और सागर जैसा पिछड़ा इलाका चुना जहां सिर्फ बीड़ी बनाने और कृषि के काम ही होते थे। इसमें अपनी जन्मभूमि के लोगों के उत्थान का भाव भी था। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज डा. हरी सिंह गौर विश्वविद्यालय की संपत्ति का मूल्यांकन 10 हजार करोड़ से भी ज्यादा होगा। ऐसा महान दानी देश, प्रदेश में दूसरा नहीं हुआ। आज इस विश्वविद्यालय के कारण बुंदेलखंड की वैश्विक पहचान है। उन्होंने सिद्ध किया कि यदि दृढ़ संकल्प हो तो गरीबी प्रतिभा का मार्ग रोक नहीं सकती। 


पूर्व मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्त से जीवन मिलता है इसलिए यह सेवा प्रकल्प सबसे बड़ा है। दूसरे प्रकल्प धन पैसे से संभव हो सकते हैं लेकिन रक्त तो मनुष्य की त्याग की भावना से ही मिल सकता है। गरीब को रक्त मिले उसकी जान बचे इस उद्देश्य से ही हम सभी मिलकर पिछले 12 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं। अभी तक 16659 यूनिट रक्त एकत्रित कर सागर जिले और भोपाल सहित अनेक सरकारी अस्पतालों को दे चुके हैं। सागर जिले में ब्लडबैंक की क्षमता कम थी जो अब बढ़ चुकी है। तो एकत्र हो रहा ज्यादातर रक्त जिले में ही उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि मई  माह में आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर से अगले छह माह तक सागर जिले में ब्लड की उपलब्धता बनी रहती है। अब नवंबर माह में अविराज के जन्मदिन पर आयोजित हो रहे रक्तदान शिविर से पूरे वर्ष भर ब्लड की उपलब्धता जिले के सरकारी अस्पतालों में बनी  रहेगी। 



युवा नेता अविराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि डा, हरी सिंह गौर ने अपनी आत्मकथा में अपनी सफलता के बड़े कारण के रूप में नशे से दूर रहना बताया है। युवाओं के लिए यह प्रेरक प्रसंग है। हम युवा अपने जन्मदिन पर केक, फ्लेक्स, मिठाई, पटाखों के अलावा नेशन और सोसायटी को भी कुछ देने की पहल कर सकते हैं। अपना जन्मदिन हम भारत माता और समाज के कल्याण को समर्पित कर सकते हैं। हमारे देश में हर दो सेकंड में किसी एक व्यक्ति को जान बचाने के लिए रक्त की जरूरत होती है, ऐसी स्थिति में हमें ऐसे बहुत से रक्तदान शिविरों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि "भूपेन्द्र मेरा ब्लड हेल्पलाइन" को भी पूरा हुए लगभग एक साल हुआ जा रहा है , इस हेल्पलाइन से रक्त हासिल करने वालों की संख्या 2440 हो चुकी है। यह है जीवनरक्षा के इस प्रकल्प का महत्व। गरीब को समय पर ब्लड मिल जाए ,उसकी प्राण रक्षा हो जाए तो हम सभी रक्तदाताओं का जीवन सफल है। गत वर्ष 570 रक्त वीरों ने मेरे जन्मदिन पर मेरे साथ रक्तदान किया था, इस वर्ष यह संख्या और बढ़ेगी। मैं इन सभी रक्तदानियों का आजीवन ऋणी रहूंगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी, विघ्नहर्ता गणेश जी और दानवीर डा.हरीसिंह गौर की प्रतिमा व चित्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। फिर दिन भर रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। कुल 175 यूनिट रक्त पहले दिन में एकत्रित हुआ। इनमें युवाओं की बड़ी संख्या थी। सभी रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार के साथ रक्तदान के प्रमाण पत्र सौंपे गए। कुशल मेडीकल टीम और पैरामेडिकल स्टाफ पूरी दक्षता से अपना सहयोग दे रहे हैं। शिविर स्थल पर उत्साह, आनंद और प्रेरणा से भरा वातावरण बना हुआ है। 


पहले दिन रक्तदान करने वालों में अशोक सिंह बामोरा, राम शास्त्री शुक्ला, सोमेश जडिया, गौतम मांडले‌, सुबोध आर्य, सेलेश जैन पार्षद, विशाल गुरु सरपंच पटकुइ, शुभम् घोषी, उमेश यादव, कृष्णकुमार पटेल, लक्ष्मण सिंह, अंशु चौकसे, आशीष दुबे, आशीष जोशी, रौनक चौकसे, हरिओम राजपूत, विक्रम राजपूत बीना, उदित राजपूत मंडीबामोरा  सहित 175 रक्तदाता शामिल रहे। रक्तदान शिविर और  शुभारंभ कार्यक्रम में राज बहादुर सिंह पूर्व सांसद, लक्ष्मण सिंह लोधी, महेश साहू, मुख्य अतिथि नितिन त्रिपाठी संपादक, डॉ सुशील तिवारी संपादक पत्रिका, पार्षद श्रीमती रूबी पटेल, शेख जमीर, उदय गौतम, रामशंकर देवलिया, लखन सिंह, नवीन भट्ट, महेश नेमा, अनिल जैन, उमेश यादव, अंकित सिंह ठाकुर, अक्षय पटेल, गोलू प्रताप राय, प्रतीक चौकसे, केके गोरा, शुभम घोषी, मनीष मिश्रा, हर्षवर्धन चौवे,डॉक्टर: डॉ. पीएस ठाकुर (बीएमसी डीन), डॉ. देवेश पटेरिया (सीएमएचओ), डॉ. गंगवानी (बीएमसी), डॉ. शेखर श्रीवास्तव, डॉ. तुषार मिश्रा, डॉ. महेश कुमार जैन, डॉ. आशीष शास्त्री, डॉ. सुमित यादव, डॉ. आरती पांडे, डॉ. हनी सुमन, डॉ प्रीति जैन, लैब टेक्नीशियन: राजेश खटीक, कपिल रजक, संजय तिवारी, अखिलेश कुशवाहा, जालम सिंह, प्रमोद कुमार जैन, गोविन्द रोहित, अस्पताल स्टाफ किरन यादव, महानी सोनी, अर्शद खान, अनुज राजपूत, अभयदीप, जगदीश सैनी, रोशनराज, विनय पटेल, अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति रही।



Share:

सीताराम रसोई में निःशुल्क नेत्र शिविर, विधायक शैलेंद्र जैन ने भवन विस्तार के लिए ₹25 लाख देने की घोषणा

सीताराम रसोई में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न:  विधायक शैलेंद्र जैन ने भवन विस्तार के लिए ₹25 लाख देने की घोषणा


तीनबत्ती न्यूज:12 जुलाई, 2026

सागर। संत रविदास वार्ड स्थित सीताराम रसोई परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चश्मा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र जैन शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सीताराम रसोई संस्था के भवन के प्रथम तल के निर्माण के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विधायक श्री जैन ने कहा कि सीताराम रसोई संस्था वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सेवा गतिविधियों के कारण भवन छोटा पड़ने लगा है, इसलिए इसके विस्तार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दृष्टि बेहतर जीवन की आधारशिला है और निःशुल्क नेत्र परीक्षण जैसे आयोजन जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं।

शिविर में करीब 200 लोगों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। जांच के दौरान 30 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर पंजीकृत किया गया। वहीं 130 लोगों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। कुछ मरीजों को विशेष प्रकार के चश्मों की आवश्यकता होने पर उनके लिए विशेष चश्मे तैयार कर जल्द उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती राजकुमारी अग्रवाल की प्रेरणा से उनके पुत्र एवं संस्था के सक्रिय सदस्य आलोक अग्रवाल द्वारा किया गया। विधायक श्री जैन ने शिविर से जुड़े चिकित्सकों, आयोजकों और सहयोगियों का सम्मान करते हुए कहा कि मानव सेवा और समाज कल्याण के ऐसे प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन इंजीनियर संजीव चौरसिया ने किया, जबकि संस्था के सचिव प्रकाश चौबे ने आभार व्यक्त किया।

ये हुए शामिल


इस अवसर पर बीएमसी डीन डॉ पी एस ठाकुर,डॉ. राजेन्द्र चौदा, श्री किशन सिंह ठाकुर, इंजीनियर प्रकाश चौबे, डॉ. अंजली पटेल, डॉ. अदिति दुबे, श्री आलोक अग्रवाल, श्री मनोज डेंगरे, श्री अतुल ठाकुर,श्री दिलीप मुखारया, डॉ. उमेश पटेल, श्री राजेश गुप्ता, श्री विनीत जैन, श्री संजीव चौरसिया, श्री राजीव चौरसिया, श्री राजकुमार नामदेव, श्री चेतराम अहिरवार, श्री प्रभुदयाल साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive