Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पुलिसकर्मी की लड़की ने अपने पांच साथियों के साथ टोल प्लाजा पर की चाकूबाजी,2 कर्मचारियों को आई चोटें

पुलिसकर्मी की लड़की ने अपने पांच साथियों के साथ टोल प्लाजा पर की चाकूबाजी,2 कर्मचारियों को आई चोटें
छतरपुर ।छत्तरपुर जिले के गुलगंज बड़ामलहरा रॉड पर बने टोल प्लाजा पर पेसो के लेनदेन के विवाद पर एज   प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह की बेटी ने अपने पांच साथियों के साथ टोल प्लाजा पर की चाकू बाजी के  हंगामा मंचा दिया।आरोपी स्विफ्ट कार से भगवा से छतरपुर जा रहे थे।पुलिस ने इनके खिलाफ मामलादर्ज कर लिया है ।तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि  छतरपुर की तरफ जाने के लिए सफेद रंग की स्विफ्ट वी डी
आई कार एम पी 16 सी बी 3631 टोल टैक्स बेरियर के एक नम्बर गेट पर आई। जिसमे दो लड़कियां व चार लड़के सवार थे ।उस समय पर्चीकाउंटर पर तैनात टोल कर्मी रुद्र प्रताप सिंह पिता महेंद्र पाल सिंह बुन्देलाचौबीस वर्ष निवासी मुंगवारी ने पर्ची के पैसे मांगे तो जो युवक कार चलारहा था उसने कहा पैसे नही है तो काउंटर के बाहर खड़े टोल कर्मचारीरामसिंह ने कहा यदि आप लोगों के पास हकीकत में पैसे नही है तोबताओ आपकी गाड़ी फ्री में निकाल देंगे। इसी दौरान कार चालक जो अपने आप को सोलू राजा निवासी भगवा बता रहा था सो का नोटनिकाल कर रुद्र को दिया तो उसने तीस रुपये काट कर सत्तर रुपयेवापिस कर दिये जिस पर चालक ने कहा वापिसी की पर्ची क्यों नही
बनाई तो उसने कहा आपने बताया नही बस इसी पर से विवाद बन गयाऔर कार में सवार सभी लड़के व लड़कियां बाहर आ गए और गालीगलौज करते हुए काउंटर कर्मी के साथ लत घूसों से मारपीट करने लगेउसी समय एक लड़की जो अपने आप को दर्शिता राजे बता रही थी सूत्रोंके मुताबिक वह छतरपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह की बेटी है।
उसने चाकू निकाल कर रुद्र पर हमला बोल दिया जो उसकी दाहिने हाथकी कलाई पर लगा तथा बीच बचाव कर रहे टोल कर्मी दीपचंद राय कीउंगली में भी चाकू लगा और दर्शिता नेआस्था राजे नामक लड़की से कहाआज के लिए इतनी पिटाई काफी है कह कर तीन अन्य लड़के कार सहितमोके से फरार हो गए। जबकि दोनो लड़कियों एवम एक लड़के को टोल कर्मियों ने पकड़ करटोल बूथ में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पीड़ित की
रिपोर्ट पर थाना पुलिस ने तीन नामजदआरोपियों के साथ तथा तीन अन्य
के खिलाफ गुलगंज थाना में धारा 324 323 294 34 आई पी सी के तहत प्रकरण कायमकर दो लड़कियों सहित एक लड़के को मौके से हिरासत में ले लिया। एनएचएआई का टोल टैक्स नाका,cctv कैमरे में मारपीट की घटना कैद है।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive