बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पथरिया के पूर्व भाजपा विधायक खटीक का निधन,केन्द्रीय राज्य मंत्री पटेल शामिल हुए अंतिम संस्कार में

पथरिया के पूर्व भाजपा विधायक खटीक का निधन,केन्द्रीय राज्य मंत्री पटेल शामिल हुए अंतिम संस्कार में  
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं पूर्व विधायक  गनेशराम खटीक का मंगलवार को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया ।  उनका आज साथ अंतिम संस्कार हुआ। दाह  केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें कांधा दिया। इस अवसर पर पथरिया नगर सहित दमोह जिले के सभी दलो के नेता गणमान्य और आमजन उपस्थित रहे। शवयात्रा उनके निवास खटीक मुहल्ला से प्रारंभ हुई ।

अन्तेष्टी स्थल खटीक खेरमाता के पास बोतराई रोड पर उनका दाह संस्कार किया गया। उनके निधन पर अनेक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

गौरतलब है की उनकी म्रत्यु कल हो गयी थी ।उनकी उम्र लगभग 75 साल से अधिक थी 1998 से 2003 तक वह पथरिया विधान सभा से विधायक रहे।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive