बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

कूडो खिलाड़ियों ने अक्षय कुमार टूर्नामेंट में मचाई धूम, सागर के दो खिलाड़ियों का अक्षय ने किया सम्मान

कूडो खिलाड़ियों ने अक्षय कुमार टूर्नामेंट में मचाई धूम, सागर के दो खिलाड़ियों का अक्षय  ने किया सम्मान

सूरत। गुजरात के दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम सूरत में  दिनांक 22 से 24 अक्टूबर तक 11वीं अक्षय कूमार इन्टरनेषनल कूडो प्रतियोगिता कूडो इंटरनेषनल फेडरेषन इण्डिया द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भारत के अलावा मालदीप, श्रीलंका, भूटान, यू.एस.ए, केनाडा आदि देषों की टीमों ने भाग लिया।  प्रतियोगिता में मध्यप्रदेष के 136 खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं 31 स्वर्ण पदक, 24 रजत पदक एवं 24 कांस्य पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता समापन के मुख्य अतिथि सिने कलाकार अक्षय कूमार थे। अक्षय कुमार कूडो इंटरनेष्नल फेडरेषन इण्डिया के चेयरमेन हैं। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेष के 4 खिलाड़ियों को उत्कृष्ठ प्रदर्षन पर अक्षय कुमार ने मंच से सम्मानित किया। 
अक्षय कुमार ने कहा कि मैं चाहता हूॅ कि देष का हर व्यक्ति कूडो सीखे। कूडो सिर्फ खेल ही नहीं है यह आत्मरक्षा का साधन है साथ ही साथ फिजिकल फिटनेष के लिये बहुत ही उपयोगी है। कूडो को भारत सरकार ने राष्ट्रीय खेल संघ के रूप में मान्यता देदी है। अब कूडो खिलाड़ियों को भी भारत सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। 

प्रतियोगिता में सागर के 40 कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं 12 स्वर्ण पदक, 9 रजत पदक एवं 8 कांस्य पदक प्राप्त किये। प्रतियोगिता मेें सागर के करन पटेल एवं ऋषभ पटेल को अक्षय कुमार जी ने स्टेज से सम्मानित किया। 
करन पटेल महार रेजिमेंट पब्लिक स्कूल में कूडो के प्रषिक्षक हैं एवं ऋषभ पटेल उसी विद्यालय के विद्यार्थी है।
यह सुखद संयोग है कि गुरू एवं षिष्य दोनों ने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं अक्षय कुमार ने एक साथ दोनों को सम्मानित किया।
 प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम निम्न है:-
स्वर्ण पदक विजेता: करन पटेल, ऋषभ पटेल, प्रियांष मिश्रा, आदर्ष ठाकुर, अपूर्व सेन, प्रिंस पटेल, शैलेन्द्र कुर्मी, अबीर अरजरिया, सपना अहिरवार, हर्षिता सोनी, रिया मेहता, माइबम सोनी देवी।
रजत पदक विजेताः मो. सोहेल खान, हर्षित पटेल, प्रियांष यादव, षिवांष कटारे, सक्षम जैन, अमनजीत सिंघा, नमन मिश्रा, फातिमा शेख, रिया मुदगिल। 
कांस्य पदक विजेताः सत्या मौर्या, देवांष कृपलानी, अक्षत सेन, देवांष साहू, प्रियंका सोलंकी, वैष्नवी ठाकुर, स्नेहा थापा, सुप्रिया कुमारी।
हरिकांत तिवारी मध्यप्रदेष टीम के कोच नियुक्त किये गये थे एवं शुभम राठौर टीम मैनेजर थे।
प्रतियोगिता में कूडो एषोसिएषन आफ मध्यप्रदेष के महासचिव डा. मों ऐजाज़ खान  एवं हरिकांत तिवारी ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive