बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

साबरमती आश्रम महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों का प्रतीक है इसे सुरक्षित रखना है : रघु ठाकुर


साबरमती आश्रम महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों का प्रतीक है इसे सुरक्षित रखना है : रघु ठाकुर


सागर। सर्वदलीय नागरिक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज साबरमती आश्रम ( sabrmati ashram) से छेड़छाड़ ना किए जाने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा संरक्षक श्री रघु ठाकुर (raghu thakur )ने कहा कि साबरमती आश्रम  
गांधी के सत्य इंसानियत सत्याग्रह एवं पर्यावरण सुरक्षा के संकल्प व संदेशों का प्रतीक केंद्र है इसे हर कीमत पर बचा कर रखना है। गांधी दुनिया में सादगी के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे। महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम की स्थापना 1 वर्ष सारे देश में घूमने के बाद अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर की थी। यह महात्मा गांधी के कई संकल्पों का केंद्र स्थान है तथा न केवल राष्टीय वरन वैश्विक धरोहर है।          
भारतीय धर्म एवं दर्शन की परिभाषा भी गांधी जी ने इसी स्थान से दी थी। आश्रम वहां के गरीबों के साथ अनुसूचित जाति के हरिजन भाईयों व आम लोगों के साथ मिलकर स्थापित किया था । छुआछूत को मिटाने का संदेश भी गांधी ने यहीं से दिया था। भारत सरकार इस स्थान को यथावत बनाए रखें इस धरने के माध्यम से हम प्रधानमंत्री महोदय से यह बात कहना चाहते हैं। आवश्यकता पड़ी तो अहमदाबाद के साबरमती में भी मोर्चा  धरना आयोजित करेगा तथा देश के महानगरों में भी धरने आयोजित करेंगे।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि हम महात्मा गांधी के विचारों के पार्टी के सदस्य हैं। रघु ठाकुर जी के साथ हम लोग इस लड़ाई को लड़ेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ने
धरने का समर्थन किया और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस के शहर के कार्यवाहक अध्यक्ष मुन्ना चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली भोपाल अहमदाबाद जहां जरूरत पड़ेगी हम सब रघु ठाकुर जी के साथ चलेंगे और साबरमती आश्रम को खुर्द बढ़ते नहीं होने देंगे ।
कामरेड चंद्रकुमार जैन शिवसेना के पप्पू तिवारी हेमराज,शहर सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, कांग्रेस के महामंत्री रमाकांत यादव,लोकतांत्रिक सपा के महेश पांडे,राजेंद्र सिंह ठाकुर, नारायण सिंह सानोधा,सफाई कामगार के अरविंद मछंदर आरटीआई कार्यकर्ता पंकज सिंगई पार्षद महेश जाटव इंद्रपाल सिंह ठाकुर महेश श्रीवास्तव सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।



ये है मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकुमार पचौरी,पकंज सिंघई राजेश यादव दीनदयाल तिवारी,हेमराज आलू ,राकेश राय ,भगत सिंह सांनोधा ,शैलेश अकेला ,मिथुन घारू ,कृष्णानंद द्विवेदी ,राजन तिवारी ,अंकुर यादव संजय सारा नितिन पचौरी ,रिंकू व्यास, रविशंकर केसरवानी ,आनंद दादरया, एडवोकेट पुरुषोत्तम सेन संजय व्यास ,बसीम खान ,महेश श्रीवास्त्व ,भूपेंद्र सिंह,कमलेश जैन ,भगत सिंह ,राकेश राय इंद्रपाल सिंह ,कपिल पचौरी रामकिशन चौरसिया आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू गुप्ता ने की कार्यक्रम का संचालन अतुल मिश्रा ने किया। मोर्चे की तरफ से सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से प्रधान मंत्री जी के लिए ज्ञापन दिया गया।कार्यक्रम के अंत में महान गांधीवादी श्रीसुब्बाराव जी के निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई
 




Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive