बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : खाद का संकट,रो पड़े MLA तरवर लोधी,बोले पूरा खाद उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भेज दिया

SAGAR : खाद का संकट,रो पड़े MLA तरवर लोधी,बोले पूरा खाद उपचुनाव वाले क्षेत्रों में भेज दिया

★ सागर में आकर विद्यायक ने किया  प्रदर्शन , कलेक्टर  ने कहा यूरिया है उपलब्ध कराया जा रहा है 


सागर। रबी फसल की बोवनी करने के लिए किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं। बंडा के कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी ने सोमवार को बंडा क्षेत्र में खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्टर दीपक आर्य से खाद दिलाए जाने की मांग की। इसके पहले उन्होंने बंडा स्थित खाद वितरण केंद्र पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। वे यहां किसानों को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उनके आंसू निकल आए। 
मध्यप्रदेश सहित सागर जिले में इस समय यूरिया संकट किसानों को परेशान कर रहा है।इसी संकट में आज बंडा से कांग्रेस विधायक तरवर सिंह लोधी  रो पड़े और बोले उपचुनाव वाले  क्षेत्र का यूरिया चुनाव क्षेत्र में पहुच गया सागर जिले में इसकी वजह से किसान परेशान हैं। जिले 
भर में आंदोलन प्रदर्शन कर रहे है। 


           " रो पड़े विधायक तरवर लोधी

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में भी खाद की कमी बनी हुई है और किसान लगातार परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर सोमवार की सुबह बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी किसानों से मिलने खाद वितरण केंद्र पर पहुँचे और किसानों को बताया कि पृथ्वीपुर में उप चुनाव होने के कारण खाद वहां भेजी जा रही है। जिसका वह विरोध कर रहे हैं। इसके बाद वह कांग्रेस कार्यकर्ता और किसानों के साथ बंडा थाना परिसर पहुंचे और किसानों को संबोधित कर कहा कि आप लोगों ने मत देकर मुझे विजयी बनाया है लेकिन सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। इस बीच वह भावुक भी हो गए।

सागर में किया प्रदर्शन




इसके बाद कांग्रेस विधायक तरवर लोधी  और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी  किसानों को लेकर सागर में कलेक्टर कार्यालय पहुचे। वहां जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर दीपक आर्य को ज्ञापन दिया।  कलेक्टर ने खाद की उपलब्धता होने की बात कही । प्रदर्शन करने वालो में सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

 
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive