बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गोवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व मीसाबंदी,RSS के स्वयंसेवक व केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के पिताजी श्री अमर सिंह जी का निधन ★ सीएम शिवराज सिंह ,पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अनेक लोगो ने दी श्र्द्धांजलि

गोवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व मीसाबंदी,RSS के स्वयंसेवक व  केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के पिताजी श्री अमर सिंह जी का निधन

★ सीएम शिवराज सिंह ,पूर्व सीएम कमलनाथ सहित अनेक लोगो ने दी श्र्द्धांजलि

सागर। गोवा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,पूर्व मीसाबंदी,आरएसएस के वरिष्ठ स्वयंसेवक व जनसंघ के संस्थापक सदस्य और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के पिताजी श्री अमर सिंह जी ,95 वर्ष का आज सागर में  दुखद निधन हो गया ।नरयावली नाका मुक्तिधाम में आज अंतिम संस्कार हुआ। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार डॉ वीरेंद्र कुमार(केंद्रीय मंत्री),श्रीमती कमल वीरेंद्र, राजेंद्र-श्रीमती सुमन (पुत्र-पुत्रवधु), डॉ.किरण-डॉ.गौरीशंकर शेजवार(पूर्व
मंत्री)पुत्री दामाद, डॉ.शशि ठाकुर-पुत्री, डॉ.अखिलेश-निवेदिता रत्नाकर ,विकी-अंकिता खस (नत दामाद नातिन) मुदित शेजवार,केशरी नंदन,हँसा,पीहू (नाती
नातिन)मनोहर,ललित-भाई छोड़ गए। 
श्री अमर सिंह के निधन पर सीएम शिवराज सिंह ,पूर्व सीएम कमलनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल, एमपी के कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, गोविंद राजपूत, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और राजनीतिक दलों के लोगो ने शोक व्यक्त किया। 
श्री अमर सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 1942 से स्वयंसेवक थे और जनसंघ, जनता पार्टी, भाजपा के लिए उन्होंने पूरे जीवन कार्यकर्ता के रूप में काम किया है। 1952 से जनसंघ से जुड़े थे 1972 में सागर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस से पराजित हुए थे। आपातकाल के दौरान 19 माह तक वह जेल में रहे।



उनकी अंतिम यात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी, पूर्व मंत्री गौरीशंकर शेजवार, पूर्व सांसद लक्ष्मी नारायण यादव, पूर्व विधायक डॉ भानु राणा, नारायण कबीरपंथी, हरबंस सिंह राठौर, कलेक्टर दीपक आर्य पुलिस अधीक्षक तरुण नायक नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया डॉ जीएस चौबे हीरा सिंह ,विष्णु आर्य,
डा प्रदीप चौहान, डा आनंद सिंघई, सुनील देव,डी आई जी विवेकराज सिंह ,सुभाष कंड्या मुकेश जैन ढाना अभय दरें प्रदीप पाठक विनोद तिवारी वैभव कुकरेले राकेश जौहरी,  राजेंद्र कुकरेले, ललित मोहन ,नीतू अजमानी खुरई, सुशील भार्गव, राजकुमार सुमरेडी, दिलीप गढोला, आनंद कुमार अवधेश तोमर सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और खटीक समाज के लोग शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी उनके शव को तिरंगे में लपेटकर ले जाया गया । 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री अमर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार के पिता श्री अमर सिंह जी के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजन को यह गहन दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

पूर्व सीएम कमलनाथ 
केंद्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र कुमार के पिता श्री अमर सिंह जी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।

केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल
केंद्रीय मंत्री @Drvirendrakum13 जी
 के पूज्य पिताजी श्री अमर सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें। ॐ
 शांति।

मंत्री गोपाल भार्गव

केंद्रीय मंत्री @Drvirendrakum13 खटीक जी के पूज्य पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मीसाबंदी, जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्री अमर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर से दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें ।

मंत्री भूपेंद्र सिंह

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार के पिता दादा अमर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी है। 
 श्री सिंह ने कहा कि दादा अमर सिंह जी संघ के समर्पित स्वयंसेवक व लोकतंत्र के लिए इमरजेंसी में जेल की सजा काटने वाले मीसाबंदी थे, स्वतंत्रता सेनानी एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य के रूप में दादा अमर सिंह जी के अनुकरणीय कार्याें को सदैव श्रृद्धा के साथ रखा जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करे।  

मंत्री गोविंद राजपूत

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के पूज्य पिताजी श्री अमर सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। 

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें।


भाजपा जिला अध्यक्षगौरव सिरोठिया

भारतीय जनता पार्टी सागर जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने केन्द्रीय मंत्री डा. वीरेन्द्र कुमार के पिता दादा अमर सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि दी है। श्री सिरोठिया ने कहा कि दादा अमर सिंह जी स्वतंत्रता सेनानी एवं जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहें है दादा अमर सिंह जी मृदुभाषी जमीनी नेता और सादगी के प्रतीक थे उनका निधन भाजपा सहित समूचे जिले की क्षति है जिसे पूरा करना संभव नही है दादा को सदैव जनसमर्पित नेता के रूप में याद किया जाएगा!

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive