बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

सागर नगर निगम के अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमितः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ 17.22 करोड़ लागत के सिटी गवर्नेंस सेंटर का हुआ भूमिपूजन

सागर नगर निगम के अस्थायी कर्मचारी होंगे नियमितः मंत्री भूपेन्द्र सिंह
★ 17.22 करोड़ लागत के सिटी गवर्नेंस सेंटर का हुआ भूमिपूजन
सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने यहां सागर नगरनिगम के नये कार्यालय का भूमिपूजन किया। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 0.9 एकड़ भूमि में 17.22 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस नये अत्याधुनिक भवन का नाम सिटी गवर्नेंस सेंटर एवं 8 जोनल फेसिलिटेशन सेंटर होगा। इस मौके पर अपने उद्बोधन में मंत्री श्री सिंह ने सागर नगरनिगम के अस्थाई कर्मचारियों के निययमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरु करने की घोषणा करते हुए अधिकारियों ,कर्मचारियों के काम और मेहनत की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि सागर शहर के विकास के लिए कमलनाथ की सवा साल की सरकार ने एक रुपए का भी विकास कार्य नहीं किया। सागर में जो भी विकास के काम हुए हैं वे शिवराजसिंह जी की भाजपा सरकार की देन हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विकास विरोधी पार्टी है, उनके लोगों को विकास देख कर बहुत तकलीफ होती है, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए स्मार्टसिटी पर भ्रष्टाचार के मनगढ़ंत आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज का समय टेक्नोलॉजी और पारदर्शिता का है जिसमें भ्रष्टाचार की संभावनाएं नगण्य होती हैं। 

*
*

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इन लगभग  दो सालों में सागर शहर में इतने विकास कार्य हुए हैं जितने कि संभवतः प्रदेश के किसी शहर में नहीं हुए। शहर की लगभग सभी सड़कें बन रही हैं। बहुत सी बन चुकी हैं। तालाब के किनारे बन रहे साढ़े तीन किमी लंबे एलीवेटेड कारीडोर के 54 से 55 पिलरों के बेसमेंट बन चुके हैं। जिस तीव्र गति से इसका निर्माण जारी है उससे लगता है साल भर के भीतर यह बन कर आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। तालाब के गहरीकरण और घाट सौंदर्यीकरण के कार्य की प्रगति भी तेजी से हो रही है।  सागर में दो स्टेडियमों का काम चल रहा है। इनमें से खेल परिसर अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का होगा।  डेयरियों के विस्थापन के लिए आवश्यक अधोसंरचनाओं के टेंडर व वर्कआर्डर हो चुके हैं। नये बसस्टैंड का टेंडर व वर्क आर्डर हो चुका है। सागर के अटल पार्क जैसा सुंदर पार्क कम ही शहरों में देखा जा सकता है। वहां शीघ्र ही एक करोड़ रुपए की लागत से प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल प्रतिमा की स्थापना की जाएगी जिसका लोकार्पण कार्यक्रम भी शीघ्र ही होगा। 
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने का काम सागर शहर के लिए बहुत जरूरी है जिस पर शीघ्र ही निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराजसिंह जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारों ने सागर शहर को इतनी सौगातें दी हैं कि वे दावा कर सकते हैं कि सागर में अब भाजपा की जीत 36 हजार वोटों से होगी। उन्होंने कहा कि सागर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की कुलपति से उनकी चर्चा हुई है जिसके तहत यहां 25 से 30 ऐसे नये रोजगारोन्मुखी कोर्स शुरू किए जाएंगे जिनसे हर साल अंचल के 25 हजार हजार विद्यार्थियों को रोजगार मिलना सुनिश्चित होगा। 


मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर में स्वच्छता और पर्यावरण की दिशा में कुछ लोग प्रशंसनीय काम कर रहे हैं। शहर में चार जगहों ऐसी मशीनें लगाई गई हैं जो घरेलू सब्जी आदि के वेस्टेज को 24 घंटे में खाद बना कर वापस कर देती हैं। शहर के जिन भी वार्डों में लोग या समूह इस मशीन की जिम्मेदारी संभालने आगे आएं उनके लिए खाद बनाने की यह आधुनिक मशीन स्थापित करा दी जाएगी।
कार्यक्रम को विधायक शैलेंद्र जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया,  नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुलसिंह राजपूत, जाहरसिंह, जगन्नाथ गुरैया, वृंदावन अहिरवार, श्रीमती संध्या भार्गव, देवेंद्र फुसकेले, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive