बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि



सागर। जिला शहर कांग्रेस सेवादल ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होने अर्जुन सिंह को याद करते हुये कहा कि दाऊ साहब सभी धर्म जातियों और सर्वहारा समाज के नेता थे। वरिष्ठ कांग्रेसी रफीक गनी ने कहा कि माननीय श्री अर्जुन सिंह जी ने जीवन पर्यंत आम आवाम की खिदमत को अपना ध्येय बनाकर देश और प्रदेश की सेवा की,म.प्र. को विकास की नयी ऊचाइयों पर पहुंचाया।
इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि राजनीति में अर्जुन सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कई अहम पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया।
इस मौके पर राजेश यादव,प्रीतम यादव, नितिन पचौरी, रामगोपाल यादव,अंकुर यादव,नीतेश साहू, पवन घोषी ,तरूण सैनी,रवि जैन,राहुल ताम्रकार,आकाश रजक,आकाश नामदेव,संजू पटैल आदि उपस्थित रहे

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive