बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

घर चलो अभियान से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : सुरेंद्र चौबे,प्रभारी जन जागरण अभियान

घर चलो अभियान से कांग्रेस को मिलेगी मजबूती : सुरेंद्र चौबे,प्रभारी जन जागरण अभियान

 सागर । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर सागर के जवाहर गंज वार्ड में कांग्रेस पार्टी का घर चलो घर घर चलो अभियान चलाया गया, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों नें वार्ड में आम जन काे पर्चे बांट कर मंहगाई बेरोजगारी से अवगत कराया, जनता नें कांग्रेस जनों की मांग का समर्थन करनें का  आश्वासन दिया,जन जागरण अभियान के प्रभारी सुरेंद्र चौबे ने कहा कि घर चलो अभियान से कांग्रेस पार्टी काे मजबूती मिलेगी।

*
*

घर चलो अभियान में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना चौबे,राकेश राय, सिंटू कटारे सेवादल अध्यक्ष, जितेंद्र चौधरी युवक कांग्रेस अध्यक्ष,रजिया खान, ताेता यादव, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजा सेन,रवि केशरवानी, हेमराज रजक, अभिषेक तिवारी, राेहित मांडले, प्रदीप जैन, महेश अग्रवाल, निक्की यादव,अंकुर यादव, शिवम तिवारी, विवेक मिश्रा,वसीम खान,सुनील पावा शफीक खान, पवन चाैरसिया, नेतराम सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive