बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

गांधी प्रतिमा के समक्ष सेवादल का मासिक झंडावंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न

गांधी प्रतिमा के समक्ष सेवादल का मासिक झंडावंदन कार्यक्रम हुआ संपन्न
सागर। कांग्रेस सेवादल की परंपरानुसार हर माह के अंतिम रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, इसी श्रृंखला में इस बार गांधी मंदिर,पुरानी गल्ला मंडी में इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष युवक कांग्रेस राहुल चौबे की मुख्य आथित्य में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और कार्यक्रम के अंत मे सभी कांग्रेसजन रैली के रूप मे गांधी मंदिर से लच्छू चौराहे तक पहुंचे और देश जोडो नफरत छोडो की भावना जनसाधारण में जागृत करने का प्रयास किया।

इस अवसर पर राहुल चौबे ने कहा कि हम सब गांधी प्रतिमा को साक्षी मानकर संकल्प लेते है कि इस देश मे नफरत को पनपने नही देगे,देश गांधी के दिखाये रास्ते पर चलता आया है और गांधी के दिखाये रास्ते पर ही चलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथियों में प्रदेश महासचिव सेवादल विजय साहू, कार्यकारी अध्यक्ष महेश जाटव,ब्लाकाध्यक्ष शरद पुरोहित,शिवराज लडिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और संचालन द्वारका चौधरी ने किया। कार्यक्रम में जितेन्द्र चौधरी,रजिया खान,प्रीतम यादव,नितिन पचौरी,कल्लू पटैल,आनंद हैला,प्रियंका तिवारी,मो.हनीफ,वसीम खान,विवेक मिश्रा,जैद खान,अंशुल सोनी, रामगोपाल यादव,अंकुर यादव,लखन लोधी,राहुल जाटव,आसिफ,मजहर हाशमी,भैयालाल अहिरवार,अलीम खान,सुनील पावा, रोहित मांडले,धीरज चंदेलिया,अंकित जैन,आशीष चौरसिया,उमेश ठेकेदार आदि उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive