बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रामेश्वर पाण्डेय बने बण्डा पटवारी संघ अध्यक्ष, सचिव बने प्रमोद जैन

रामेश्वर पाण्डेय बने बण्डा पटवारी संघ अध्यक्ष, सचिव बने प्रमोद जैन

सागर। बण्डा तहसील पटवारी संघ के निर्वाचन प्रक्रिया पूरी हो गई है।पटवारी संघ के हुए चुनाव में रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय के अध्यक्ष बनने की घोषणा की गई है।संघ के निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि   संविधान की धारा -15 के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 23 मई  को दोपहर 2.50  तक एक मात्र नाम निर्देशन पत्र रामेश्वर  प्रसाद पाण्डेय का प्राप्त होने से 25 मई  को  पटवारी संघ तहसील शाखा बण्डा के अध्यक्ष पद पर  रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय को निर्वाचित घोषित किया गया । 
पटवारी संघ अध्यक्ष  रामेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि बण्डा पटवारी संघ  तहसील शाखा की कार्य कारिणी का गठन किया गया है।जिसमे कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना लाल सेन , उपाध्यक्ष दीना प्रसाद अहिरवार , कोषाध्यक्ष  कमलेश कुमार जैन ,सचिव प्रमोद कुमार जैन ,संरक्षक  राम नारायण बिल्यरे को बनाया गया।नव नियुक्त पदाधिकारियों को सभी ने बधाई दी है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive