बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई में 5 सड़कों का निर्माण कराने 28.15 करोड़ मंजूर


मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से खुरई में 5 सड़कों का निर्माण कराने 28.15 करोड़ मंजूर


सागर।
 मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कों के निर्माण हेतु 28.15 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह की पहल पर लोक निर्माण विभाग मध्यप्रदेश की स्थाई वित्तीय समिति की बैठक में खुरई विधानसभा क्षेत्र में 5 सड़कों के निर्माण हेतु 28.15 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। तद्नुसार खुरई विधानसभा क्षेत्र में रोड़ा से खैराई मार्ग निर्माण हेतु 441.95 लाख, खैरा-पथरिया बामन से रिछा मार्ग निर्माण हेतु 180.88 लाख, मड़ावन गौरी से बरोदिया कलां मार्ग निर्माण हेतु 745.90 लाख, हड़ली से हडुआ-मड़ावन मार्ग निर्माण हेतु 915.24 लाख एवं अंडेला से बरोदिया गौसाई मार्ग निर्माण हेतु 531.35 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। उक्त सड़क मार्ग निर्माण प्रारंभ कराने के लिए एक सप्ताह में निविदायें भी जारी हो जाएंगी।
खुरई विधानसभा क्षेत्र को मिली इस सौगात के लिए मंत्री भूपेन्द्र सिंह का पुष्पेन्द्र तोमर (मंडल अध्यक्ष) रामकुमार बघेल,(खरैरा) रानूसिंह, कल्याण सिंह, द्वारका कुशवाहा, शिवराज कुशवाहा, आनंद विश्वकर्मा, पंचम प्रजापति (रोड़ा) दुर्गेश दुबे, हरिराम सेन, रामलाल आदिवासी (खैरा) मनोहर सिंह जाट, शैलेन्द्र सिंह जाट, (रिछा) कोमल यादव, दयाराम चौरसिया, आर.सी. दुबे, खुसालचंद जैन, बलराम सिंह, (बरोदिया कलां) भरत तिवारी, देवेन्द्र कुशवाहा, रमेश कुशवाहा, (मड़ावन पायक) राजाराम लोधी, उद्यभान सिंह बिसराहा, तिलकसिंह लोधी, राजकुमार अहिरवार, चाली यादव (हडुआ) मथरा यादव, बद्री यादव, (मड़ावन गौरी) दीवानसिंह जाट, घूमन सिंह यादव, चरणसिंह जाट, आशाराम पटेल (पथरिया बामन) ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत, मदनगोपाल कुर्मी, गोविंद सिंह दांगी, हरगोविंद राय, (बरोदिया गुसांई) जाहर सिंह लोधी, रूपसिंह घोषी, उदल सिहं घोषी, दयाराम घोषी (अंडेला) ने आभार व्यक्त किया है।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive