बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आम जनों को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिय भाजपा कार्यालय में खुला सुविधा केन्द्र

आम जनों को राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के लिय भाजपा कार्यालय में खुला सुविधा केन्द्र 

सागर/ आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरण हेतु सुविधा केन्द्र बनाया गया, जिसका उद्घाटन आज भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया, सांसद राजबहादुर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने कहा कि, देश आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है प्रधानमंत्री मान. नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर इस गौरवपूर्ण पर्व को हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर हर घर पर तिरंगा फहराऐं। यह भाव देशभक्ति का भाव है। भारतीय जनता पार्टी उसी भाव के साथ हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिये जुटी है। 

 श्री सीरोठिया ने कहा कि इस अभियान के दौरान आम जनों को तिरंगा सहजता से उपलब्ध हो सके, इसके लिये आज हमने जिला भाजपा कार्यालय में सुविधा केन्द्र स्थापित कर उसका उद्घाटन किया है। इसी प्रकार हम जिले के सभी मंत्रीगण, सांसद, विधायक व मंडल स्तर पर इसी प्रकार के सुविधा केन्द्र बनायेगें, जहां से आम जन सहजता पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा प्राप्त कर सकेंगें। साथ ही श्री सीरोठिया ने सभी जिलेवासियों से हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की। 
           इस अवसर पर जिला महामंत्री श्याम तिवारी, वृंदावन अहिरवार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष केशरवानी जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, रामेश्वर नामदेव, जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले, सविता साहू, सुशमा यादव, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता विक्रम केशरवानी, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश संह संयोजक राजू तिवारी, अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संह संयोजक शालीन सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार, सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल सिंह परिहार, मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे, मंडल महामंत्री गोपीपंथी, अंशुल हर्षे, रेखा मुखबिया, मेघा मिश्रा, राहुल कुशवाहा, शुभम नारायण नामदेव, हरिओम भट्ट, राहुल वैध, निखिल अहिरवार, आदर्श मिश्रा, दीपक मिश्रा, अंकित सनकत, शुभम सूर्यवंशी, संदर्भ चौरसिया, नमन गौतम, शुभ सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive