बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए सीएम का अभिनंदनः मंत्री भूपेन्द्र सिंह★ सागर जनपद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पंचायतों में ओबीसी आरक्षण के लिए सीएम का अभिनंदनः मंत्री भूपेन्द्र सिंह*ल

★ सागर जनपद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि आज हम पुनः मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन करते हैं, जिनके भागीरथी प्रयास से पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को आरक्षण मिल सका।

     सागर जनपद पंचायत में नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और जनपद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि बीच में जब पंचायतीराज चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब न्यायालय ने ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी थी। ओबीसी वर्ग को आरक्षण दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। मुख्यमंत्री ने यह पहल नहीं की होती तो पंचायत चुनाव में ओबीसी वर्ग को न्याय नहीं मिल पाता। आज पूरे प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोग जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों में जीते है। इसके लिए हम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह का पुनः अभिनंदन करते हैं।


  मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया है। भारत देश लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान से आजाद हुआ है। इसीलिये आज हम इस मंच से अपनी बात कह पा रहे हैं। आजादी जीवन के लिये सबसे जरूरी है। अतः आजादी के महत्व को समझें। यहां उपस्थित प्रत्येक नागरिक संकल्प लेकर जाये कि घर-घर में राष्ट्रीय तिरंगा फहरायेंगे। इस कार्य में पंचायत के प्रतिनिधि गांवों में अपना दायित्व निभायें। घर-घर तिरंगा फहराकर यह संदेश जाना चाहिए कि गांव का प्रत्येक नागरिक देश के साथ खड़ा है।


जनता से मिले पावर का जनकल्याण में उपयोग करेंः मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सागर जनपद के शपथग्रहण समारोह में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि चुनाव हो चुके हैं अतः हार-जीत के वैभनस्य को बाहर निकालें। यह जान लें कि पावर कभी स्थाई नहीं रहता। समय और पावर चलायमान रहता है। अतः आपको पंचायत चुनाव में जनता ने जो पावर दिया है, उसका उपयोग जनता के कल्याण में करें। 

उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण में मुख्यमंत्री जी का बहुत बड़ा योगदान है। विपक्ष तो यही चाहता था कि चुनाव नहीं हो। आपने आज जो शपथ ली है, उसे साक्षी मानकर गांव के विकास हेतु प्रयास करें।

मंत्री द्वय के उद्बोधन से पहले सागर जनपद पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सविता पृथ्वी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी कुशवाहा सहित जनपद सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, खनिज विकास निगम उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, विशिष्ठ अतिथि विनोद गुरू, लक्ष्मण सिंह, रामसिंह, सुनील सिरोठिया, पथरिया से संतोष दुबे और सुंदर विश्वकर्मा भी मंचासीन थे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive