बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR : निगम अध्यक्ष चुनाव: भाजपा का निर्णय ,सभी पार्षदों को मान्य, हाथ उठाकर किया समर्थन

SAGAR : निगम अध्यक्ष चुनाव: भाजपा का निर्णय ,सभी पार्षदों को मान्य,  हाथ उठाकर किया समर्थन



सागर/ भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सागर नगर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदगणों की परिचयात्मक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर नगर निगम चुनाव अध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक आलोक शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री जिला प्रभारी आशीष दुबे , प्रभुदयाल पटैल, जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया, विधायक शैलेन्द्र जैन, महापौर संगीता तिवारी, खनिज विकास मंडल के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मोकलपुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सुशील तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
 जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने नव निर्वाचित महापौर एवं सभी पार्षदों को बधाई दी एवं सभी पार्षदों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की मंशा अनुरूप पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक हमारी सरकारों द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाकर उनका सर्वांगीण विकास करने की अपील की, साथ ही श्री सीरोठिया ने हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये सभी पार्षदगणों से कार्ययोजना बनाकर कार्य प्रारंभ करने की अपील की।
तत्पश्चात् मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव पर्यवेक्षक आलोक शर्मा ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में भाजपा को सागर में मिली जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत है, जिसके लिये हम सागर के सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। जीत कर आये महापौर एवं सभी पार्षदगण सौभाग्यशाली हैं, जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश-प्रदेश एवं शहर के नवनिर्माण में महती भूमिका निभायेंगें।
श्री शर्मा ने महापौर एवं सभी पार्षदों को बताया कि शहर के सर्वांगीण विकास एवं आम जनों को केन्द्र एवं राज्य सरकारों की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले, इसके लिये संगठित होकर सक्रियता से कार्य करना है। तत्पश्चात् श्री शर्मा ने अपने महापौर कार्यकाल के अनुभव उपस्थित नवनिर्वाचत महापौर एवं पार्षदगणों के साथ साझा किये। शर्मा ने अपने उद्बोधन के दौरान सभी पार्षदों को बताया कि भारतीय जनता पार्टी में सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों का मूल्यांकन होता है एवं सभी को उसी के अनुरूप जिम्मेदारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर निगम अध्यक्ष, महापौर परिषद् एवं विभिन्न समितियों का गठन किया जाना है, जिसमें संगठन द्वारा सभी की सहमति से पार्षदांे को शामिल किया जायेगा। जिस पर सहमति जताते हुये सभी पार्षदों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया।
             साथ ही श्री शर्मा ने निवेदनात्मक रूप से कहा कि, महापौर एवं सभी पार्षद हर घर तिरंगा अभियान में पूर्ण सक्रियता के साथ बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज करवायें एवं वार्ड के प्रत्येक घर में अभियान के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाये जाने तथा आमजनमानस राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ इस अभियान में अपनी सहभागिता दे, इसके लिये कार्य योजना बनाकर अविलंब कार्य प्रारंभ करें ताकि यह अभियान ऐतिहासिक रूप से सफल हो सके ।बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया।

 पर्यवेक्षक आलोक शर्मा ने पार्षदों की ली राय

बैठक उपरांत चुनाव पर्यवेक्षक आलोक शर्मा ने नगर निगम अध्यक्ष के लिये सभी पार्षदगणों क्रमशः चर्चा कर उनकी राय ली।
बैठक में प्रमुख रूप से सभी भाजपा पार्षद एवं अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी।
            

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive