तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

बढ़ती महंगाई - बेरोजगारी व जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई - बेरोजगारी व जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन


सागर। देश में बढ़ती मंहगाई बेरोजगारी अग्निपथ योजना में युवाओं से खिलवाड़ तथा जरूरी चीजों पर जीएसटी के खिलाफ शहर - जिला कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया। पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस ने तीन मढिया तिराहे पर पर जंगी प्रदर्शन कर हल्ला बोला और महंगाई दानव के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंक कर गिरफ्तारी दी।
                  कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर शहर- जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने विरोध प्रदर्शन के तहत करीब 2 घंटे तक जमकर हल्ला बोला। इस बीच महंगाई दानव रूपी पुतले को सभा स्थल पर लाए जाने पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीना झपटी और तीखी बहस हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर वाटर केनिंग करते हुए धक्का मुक्की के साथ पुतला छीनने की असफल कोशिश की। पुलिस ने इस कवायद में पुतले के कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया। जिससे आक्रोशित होकर कांग्रेसजानों ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अफरा तफरी का माहोल बन गया। 

                  तय कार्यक्रम के अनुसार विरोध प्रदर्शन करने के बाद जब कांग्रेसजनों का काफिला ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ा तभी पुलिस ने घेराबंदी कर कार्यकर्ताओं को बल पूर्वक आगे जाने से रोका। इसी बीच पुतला लेकर चल रहे कार्यकर्ताओं ने उसे आग के हवाले कर दिया। जिसपर पुलिस ने कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जबरन पकडकर हिरासत में लेते हुए पुलिस वाहनों में ठूंस कर जेल भेज दिया। 
 पुलिस और प्रशासन की उम्मीद से ज्यादा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पुलिस वाहन कम पड़ गए और कई पदाधिकारी वहीं छूट गए। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे व मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक अपने कुछ साथियों के साथ एक बार फिर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े तो उनके साथ जा रहे पार्षद ताहिर खान गंगाराम मेम्बर महेंद्र दुबे रमाकांत यादव आदि को वहां मौजूद एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा व टी आई सतीश सिंह ने बलपूर्वक रोककर उन्हें हिरासत में ले लिया और अन्य वाहन बुलाकर जेल भेज दिया।

 विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की मोदी सरकार एक तरफ तो 50 किलो मुफ्त गेहूं बांटने का ढिंढोरा पीटती है वहीं दूसरी तरफ आटे पर जीएसटी लगाकर गरीब से के मुंह से निवाला छीनने का काम कर रही है। 
 विरोध प्रदर्शन को वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने रामकुमार पचोरी , डॉ संदीप सबलोक सुरेंद्र चौबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे विजय साहू एहतेशाम हाशमी चक्रेश सिंघई निखिल चौकसे राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी रमाकांत यादव लीलाधर सूर्यवंशी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन महेश जाटव तथा आभार प्रदर्शन पार्षद ताहिर खान ने किया।
कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि रसोई गैस पेट्रोल डीजल खाद्य तेल व खाद्य पदार्थों की आसमान छूती कीमतों तथा बढ़ती महंगाई पर रोक लगाते हुए रसोई गैस की 400 रु से अधिक कीमत पर संपूर्ण राशि की सब्सिडी यूपीए सरकार की तरह सभी उपभोक्ताओं के खातों में ट्रांसफर की जाए। आटा दूध रबर पेंसिल से लेकर आम जरूरत की चीजों को जीएसटी के दायरे से मुक्त कर गरीब को रोटी और बच्चों को शिक्षा से वंचित करने के प्रयास को रोका जाए। युवाओं को धोखा देने वाली अल्प रोजगार के रूप में शुरू की गई अग्नीपथ योजना पर रोक लगाते हुए स्थाई और पूर्ण रोजगार की व्यवस्था की जाए। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग बंद कर इन्हें पूर्णत पारदर्शी स्वरूप में वापस लाया जाए तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रक्रिया में सरकारी हस्तक्षेप पूर्ण किया जाए।

                  कांग्रेस के अखिल भारतीय विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे पूर्व विधायक सुनील जैन रामकुमार पचौरी सुरेंद्र सुहाने प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक हेमराज रजक विजय साहू सुनील पावा सिंटू कटारे सुरेंद्र चौबे आनंद तोमर शैलेंद्र तोमर अवधेश अजय अहिरवार तोमर महेश जाटव चुन्नीलाल पटेल समीर खान शकील शाह कुंजीलाल लड़िया दीनदयाल तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष ओंकार साहू तथा फिरदोस कुरेशी जितेंद्र चौधरी लीलाधर सूर्यवंशी अलीम खान तज्जू आनंद हेला वसीम खान ताहिर खान राकेश राय बब्बू यादव शौकत अली पार्षद सुरेखा राय जमीर गब्बर पठान गोवर्धन रैकवार निखिल चौकसे प्रदीप जैन दीपक यादव रोहित रजक प्रीतम यादव अनिल दक्ष  नरेंद्र मिश्रा द्वारका चौधरी राहुल चौबे चक्रेश्वरी जितेंद्र चौधरी राजाराम सर्विया मान सिंह अहिरवार हरिश्चंद्र सोनवा पप्पू गुप्ता राजकुमार पचोरी अबरार सौदागर जितेन सिंह चावला हीरालाल इम्तियाज खान अमित रामजी दुबे अंकित जैन उमर खान कल्लू पटेल जैद खान जितेंद्र रोहन रिचा सिंह अमोल राजपूत श्रीराम रैकवार विनीता ले वाले राजू ठाकुर हिमांशु खेले किरण सोनी आगरा शारदा पंकज सिंघल रोहित मांडले विनीता ले वाले नितिन पचौरी गंगा राम अहिरवार रमाकांत यादव मोहम्मद सगीर फहीम खान धर्मेंद्र चौधरी कृष्णा सिंह राजेश अहिरवार कमलेश अहिरवार समेत बड़ी संख्या मे वरिष्ठ नेता, पीसीसी के स्थानीय पदाधिकारी, कांग्रेस पार्षद दल, जिला, ब्लॉक, मंडलम व सेक्टर पदाधिकारी, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त विभाग, प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारी आदि ने उपस्थित होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए अपनी गिरफ्तारी दी।         
                       
                                   
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive