बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

रविशंकर वार्ड व नरयावली नाका वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया महापौर प्रत्याशी ने

रविशंकर वार्ड व नरयावली नाका वार्ड की जनता का आभार व्यक्त किया महापौर प्रत्याशी ने


सागर। कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमति निधि जैन नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम पश्चात् भी रविशंकर वार्ड पहुंची और वहां सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि जनता के आर्शीवाद और प्रेम से अभिभूत हूं और इस प्रेम और सहयोग का ऋण कभी नही उतार पाऊंगी। पूर्व विधायक सुनील जैन ने कहा कि सरकारी तंत्रों और योजनाओं का इस्तेमाल भाजपा ने अपने कार्यकर्ता के रूप मे किया है,लोकतंत्र पर नोटतंत्र भावी रहा,जिस कारण पराजय का मुंह देखना पडा। नगरीय निकाय चुनाव के चुनाव संचालक सुरेन्द्र सुहाने ने कहा कि यह कांग्रेस की हार नही जीत है, सागर की भोली भाली जनता परिणाम से अंचभित है।


 मुकुल पुरोहित ने सागर की जनता का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जनता की नाराजगी ही भाजपा के ताबूत मे आखिरी कील ठोकेगी। सिंटू कटारे ने कहा कि पुलिस  पर जिस तरह का दबाव बनाकर मंत्रियों ने काम निकाला उसका मै भुक्तभोगी हूं ,पुलिस,पैसा और प्रशासन के दुरूप्रयोग से भाजपा चुनाव जीत गयी। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी और आभार महेन्द्र दुबे ने माना ! कार्यक्रम मे पप्पू दीक्षित,दिनेश शर्मा,रवीन्द्र दुबे,सुनील दुबे,राजेन्द्र दुबे,दिलीप मिश्रा,व्ही.के.मिश्रा,देवेन्द्र साहू,पप्पू साहू,संजय अग्रवाल,गीता दुबे,प्रियंका दुबे,रेखा मिश्रा,अनन्या दुबे, राशिद खान, मदन सोनी सहित रविशंकर वार्डवासी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही नरयावली वार्ड की प्रत्याशी रही रानी प्रजापति से मुलाकात की और उन्हें ऐसे ही हिम्मत और एकता के साथ कार्य करने को कहा इसके साथ ही उन्होंने अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिस दिन वोटिंग हो रही थी उस दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और बूथ पर एक भी एजेंट नहीं थे और स्वयं प्रत्याशी भी समय पर उपस्थित नहीं हुई पता नहीं फिर भी कैसे वह इस तरह कैसे चुनाव जीते प्रशासन की प्रक्रिया और उसके तरीके को समझ नहीं पा रहे हैं वार्ड प्रभारी रहे मुकुल पुरोहित के निज निवास पर पहुंच कर उनका बहुत ही धन्यवाद धन्यवाद किया और उन्हें इसी हिम्मत और साहस के साथ आगे कार्य करने के लिए आग्रह किया अवसर पर उपस्थित मुकुल पुरोहित, रामनारायण अग्रवाल, राजीव पुरोहित ,मधुर पुरोहित 

  

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive