बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद-पदाधिकारी मंडल की बैठक संपन्न

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद-पदाधिकारी मंडल की बैठक संपन्न


नई दिल्ली। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद - पदाधिकारी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक 7 अगस्त 2022 को  परिषद् भवन दिगंबर जैन मंदिर, कालका जी नई दिल्ली मे परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चक्रेश जैन  की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में परिषद् के राष्ट्रीय महामन्त्री अनिल पारसदास जैन ने परिषद के विभिन्न राज्यों की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। परिषद् शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में परिषद् के गौरवशाली सौ वर्ष के इतिहास को दृष्टगत रखते हुए एक स्मारिका के प्रकाशन का निर्णय लिया गया इसके लिए  एक कमेटी का गठन किया गया है।
वीर पत्रिका के संपादक के रूप में प्रो डॉ वीरसागर जैन व संपादक मंडल में अंकित जैन एवं डॉ ज्योति जैन को सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया। पर्युषण पर्व को भव्य रूप में आयोजित करने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुनील जैन, राष्ट्रीय युवा परिषद् अध्यक्ष प्रशांत जैन समेया, सागर, राज. प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिल बंसल, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष अशोक जैन गुरुग्राम,केंद्रीय महिला परिषद् की अध्यक्षा निर्मला जैन इंदौर, उपाध्यक्ष डी आर जैन, अशोक जैन गोयल, सी ए आदिष् जैन, सी ए विवेक जैन, स्वराज जैन,
पीयूष जैन, सुभाष चंद्र जैन,  एम एल जैन, अरविंद जैन, इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive