बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

BJYM ने बंडा में निकाली तिरंगा यात्रा बाइक रैली

BJYM ने बंडा में निकाली तिरंगा यात्रा बाइक रैली

सागर. । आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा बंडा विधानसभा में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बंडा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री वैभव राज कुकरेले जी एवं बंडा नगर मंडल के अध्यक्ष विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा मंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए। भारत माता के उद्घोष के साथ निकली इस बाइक रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे घर-घर तिरंगा अभियान में सभी वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों का सम्मान और लोगों में भारत राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। मोर्चा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घर - घर जाकर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। 

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive