बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

लगातार तीसरी बार एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक बने नैतिक चौधरी


लगातार तीसरी बार एनएसयूआई के राष्ट्रीय समन्वयक बने नैतिक चौधरी


सागर -  कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुनः विस्तार हुआ जिसमें लगातार तीसरी बार सागर के नैतिक चौधरी को राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया गौरतलब है कि नैतिक पिछले दो बार से राष्ट्रीय समन्वयक है इस बार शीर्ष नेतृत्व ने फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी दी पूर्व में नैतिक छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालय का प्रभार भी संभाल चुके हैं और संगठन में कई वर्षों से कार्य कर रहे हैं इस नियुक्ति  होने पर नैतिक चौधरी आभार जताते हुए कहा शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण निर्वाहन करूंगा साथ ही उन्होंने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन आदित्य भगत आयुष शर्मा हर्ष बिसारिया मध्य प्रदेश प्रभारी नितेश गौर  और राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर जी का आभार माना उनकी इस नियुक्ति पर सागर मैं भी हर्ष का माहौल व्याप्त है उनको बधाई देने वालों में समस्त शहर कांग्रेस के पदाधिकारी एनएसयूआई युवा कांग्रेस सेवादल महिला कांग्रेस सभी ने बधाइयां दी
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive