बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

देशभक्ति और तिरंगे के तरानों से गूंजती निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो - तिरंगा सम्मान पदयात्रा

देशभक्ति और तिरंगे के तरानों से गूंजती  निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो - तिरंगा सम्मान पदयात्रा


सागर। आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस द्वारा शुक्रवार को शहर के शनीचरी - शुक्रवारी क्षेत्र की तंग गलियों से भारत जोड़ो तिरंगा सम्मान पद यात्रा निकाली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी के निर्देशन में पार्षद ताहिर मासाब के सहयोग से निकाली गई यह पदयात्रा कृष्णगंज वार्ड बस स्टेंड चौराहा से शुरू होकर कटरा नमकमंडी में कीर्ति स्तंभ पर समाप्त हुई।
               
शहर जिला कांग्रेस के तत्वाधान में निकाली गई तिरंगा सम्मान यात्रा के कटरा नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ पर समापन पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और पीसीसी सदस्य डॉ संदीप सबलोक ने उपस्थित कांग्रेसजनों तथा क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रीयता में सबसे ऊपर देश और देश से ऊपर तिरंगे का सम्मान है। लेकिन देश की सत्ता पर काबिज छद्म राष्ट्रवादी ताकतें आजादी के 75 वें साल के अपने अभियान में तिरंगे को विधि पूर्ण ढंग से ना लेकर गलत तरीके से लहराने और उपयोग से इसकी गरिमा और सम्मान को कम कर रही है। 


 कांग्रेस की तिरंगा सम्मान पदयात्रा कृष्णगंज चौराहे से शुरू होकर गर्ल्स डिग्री कॉलेज पुराने टाउन हॉल के सामने से चढ़कर नंदकिशोर होटल घंशु मुंशी मस्जिद आलम मिठिया फर्श होते हुए कृष्णगंज वार्ड शुक्रवारी शनिचरी महर्षि दयानंद वार्ड लाजपतपुरा आदि की तंग गलियों से होकर कीर्ति स्तंभ पर समापन पूरी गरिमा के साथ किया गया।
             यहां यात्रा में सबसे आगे चल रहे 10 वर्षीय बालक फरहान खान समेत सभी कांग्रेसजनों ने हाथों में लिए तिरंगे को सेल्यूट करते हुए सम्मान पूर्वक ध्वज रक्षक लीलाधर सूर्यवंशी को सौंपकर इसके सम्मान गरिमा और गौरव का संदेश देने का काम किया।


  पदयात्रा में शनिचरी वार्ड पार्षद ताहिर मासाब के साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शरद पुरोहित पार्षद सुलेखा राय वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे सुरेंद्र सुहाने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक डॉ अंकलेश्वर दुबे सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे महिला कांग्रेस अध्यक्ष सैयद महजबीन अली महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान सेवादल के प्रदेश महासचिव विजय साहू जमीर गब्बर पठान राकेश राय पप्पू गुप्ता चमन अंसारी रामकुमार पचौरी ऋषभ जैन गल्ला महेश जाटव सुल्तान कुरेशी भैयन पटेल शकील शाह गुड्डू अरशद खान आसिफ मासाब फरहान अरशद मोहम्मद अतीब उमर खान रमाकांत यादव धर्मेंद्र चौधरी सुनील पावा हेमराज रजक अनिल दक्ष वसीम खान नेता जुगल यादव मोहसीन खान शहजाद खान  आरिफ भाई गोपी यादव लीलाधर सूर्यवंशी देवेंद्र वाल्मीकि शहबाज बिट्टू मानसिंह चौधरी मकसूद भाई फहीम बख्श इम्तियाज खान गफ्फार बाबा अबरार मोहम्मद कैफ आरिफ नेता मुख्तार अजान इरफान अरबाज दीपक राजौरिया आशीष चौरसिया  संजय जैन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों तथा क्षेत्रीय निवासियों ने हिस्सा लिया।

                            
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive