तीनबत्ती न्यूज.कॉम का यूट्यूब चैनल Teenbatti News

SAGAR : देवरी नगरपालिका , शाहगढ़, सुरखी और बांदरी के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष चुने गए★ देवरी में भाजपा बनाम भाजपा के बीच हुआ चुनाव, नेहा अलकेश जैन जीती★ बांदरी और सुरखी में निर्विरोध चुनाव

SAGAR : देवरी नगरपालिका , शाहगढ़, सुरखी और बांदरी के अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष चुने गए

★ देवरी में भाजपा बनाम भाजपा के बीच हुआ चुनाव, नेहा अलकेश जैन जीती
★ बांदरी और सुरखी में निर्विरोध चुनाव

सागर। सागर जिले में नगरीय निकायो के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव चंल रहे है। आज देवरी नगरपालिका और शाहगढ़, बांदरी और सुरखी नगर परिषद में चुनाव सम्पन्न हुए।  आज सबसे रोचक मुकाबला देवरी में हुआ। सभी नई निगाहे यहां टिकी थी। भाजपा यहां मेंडेट तक नही दे सकी। अंत मे भाजपा बनांम भाजपा के बीच ही चुनाव हुआ। जिसमे नेहा अलकेश जैन एक वोट से जीती।

देवरी में नही मिला भाजपा का मेंडेट

नगर पालिका परिषद देवरी में अध्यक्ष पद के लिए पिछले दिनों से चली आ रही जोड़-तोड़ का बुधवार को पटाक्षेप हो गया और भाजपा का बहुमत होने के बाद भी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी नहीं बना सकी, जिसके कारण नगर पालिका में अध्यक्ष पद और उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन किया गया जिसमें नेहा अलकेश जैन और सरिता संदीप जैन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया जिसके बाद मतदान हुआ तो 15 वार्ड के पार्षदों ने मतदान किया जिसमे 8 मत नेहा अलकेश जैन को दिए और 7 मत सरिता संदीप जैन को दिए इस तरह एक मत के अंतर से नेहा अलकेश जैन नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई।इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए नईम उद्दीन खान और संजय चौरसिया के बीच निर्वाचन हुआ जिसमें नईम खान को 8 मत मिले और संजय चौरसिया को 7 मत मिले इसी तरह एक मत के अंतर से नहींमखान उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए वहीं अपीलीय समिति में सुनीता दामोदर लोधी एवं माया सुनील प्रजापति दोनों पार्षद निर्विरोध निर्वाचित किए गए।

उल्लेखनीय है कि देवरी नगर पालिका में 15 वार्डो में निर्वाचित हुए 15 पार्षदों में से 11 पार्षद भाजपा के समर्थित थे वही दो निर्दलीय और दो कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीते थे। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नेहा अलकेश जैन और सरिता संदीप जैन के बीच जमकर दावेदारी होने के कारण भारतीय जनता पार्टी किसी भी व्यक्ति के नाम पर  मेंडिड जारी नहीं कर पाई जबकि भाजपा के नेताओं ने वार्ड पार्षदों से रायशुमारी भी की और दावा किया था कि भाजपा एक है और भाजपा की परिषद बनेगी लेकिन 11 भाजपा पार्षद होते हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में दो फाड़ हो गए जिसमें भाजपा से निर्वाचित  नेहा अलकेश जैन को भाजपा के 5 पार्षद और कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय पार्षद ने मतदान करके अध्यक्ष बनाया वही भाजपा के छह पार्षद ने सरिता संदीप जैन को मतदान किया और एक निर्दलीय पार्षद ने मतदान किया इस चुनाव में जहां बड़े-बड़े नेता सक्रिय रहे यहां तक कि भाजपा द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक मनोज दुबे और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया लगातार नगर पालिका अध्यक्ष के लिए पार्षदों से रायशुमारी करते रहे लेकिन भाजपा का बहुमत होने के बाद भी निर्विरोध अध्यक्ष उपाध्यक्ष नहीं बना सके। 


धूमधाम से निकाला विजय जुलूस
नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के बाद नगरपालिका कार्यालय से धूमधाम के साथ विजय जुलूस निकाला गया जिसमें नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन उपाध्यक्ष नईम खान और सभी पार्षद बग्गियो पर सवार होकर धूमधाम के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुरानी तहसील स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, इस दौरान जगह-जगह लोगों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया वही जुलूस में शामिल बड़ी संख्या में लोगों ने रंग गुलाल की वर्षा की और आतिशबाजी चला कर अपनी खुशी का इजहार किया।


 नवनिर्वाचित नगर पालिका की अध्यक्षा श्रीमती नेहा अलकेश जैन ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह नगर का सर्वांगीण विकास कराएगी और बिजली पानी सड़क नालियां और सुखचैन एवं झुनकू  नदी के किनारे घाटों का निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ कराएंगी वहीं पूरे 5 साल देवरी  में रहकर ही लोगों की मूलभूत सुविधाओं को हल कराया जाएगा

शाहगढ़ में राधा बाबूलाल खटीक  अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने पत्रकार पुनीत जैन


@दिनेश लोधी
 नगर परिषद शाहगढ का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव काफी कसमसाहट भरा रहा , 15 पार्षदों की परिषद में 8 भाजपा 4 काग्रेसी एवं 3 निर्दलीय पार्षद चुने गए थे। पूर्ण बहुमत और भाजपा का निर्विरोध अध्यक्ष लगभग तय था लेकिन एससी महिला अध्यक्ष के लिए आरक्षित सुभाष चंद्र बोस वार्ड और डॉक्टर अंबेडकर वार्ड दोनों से ही भाजपा की पार्षद महिला जीती और दोनों ही अध्यक्ष पद की दावेदारी में रही भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉक्टर अंबेडकर वार्ड की पार्षद श्रीमती राधा बाबूलाल खटीक को मैंडेट जारी हुआ । मैडेट जारी होने के बाद भी भाजपा की ही पार्षद श्रीमती संगीता मनीष खटीक ने विपक्ष में अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किया। 


लेकिन भाजपा की राधा बाबू लाल खटीक को 8 संगीता खटीक को 6 मत प्राप्त हुए इस तरह से 2 मतों से राधा खटीक ने जीत दर्ज की। इस जीत का मुख्य श्रेय भाजपा नेता रंजोर सिंह बुंदेला के लिए बताया जा रहा है क्योंकि उन्होंने इस चुनाव में काफी मेहनत की और अपने प्रत्याशी को अध्यक्ष बनवाया। 

वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से योगेश दुबे को प्रत्याशी बनाया इनके विपक्ष में पंडित नेहरू बार्ड से जीते निर्दलीय पार्षद पत्रकार पुनीत जैन थे मतदान हुआ वह दोनों ही उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को साथ-साथ मत मिले और चुनाव टाई हो गया छोटी बालिका द्वारा निकाली गई पर्ची में पत्रकार पुनीत जैन के नाम की पर्ची निकली और उपाध्यक्ष घोषित किए गए। निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया तहसीलदार एलपी अहिरवार नेकी और जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिए । भाजपा प्रत्याशी ने जीत का पूरा श्रेय भाजपा नेता रंजोर सिंह बुंदेला को दिया।

बांदरी नगर परिषद में श्रीमति सुधा विश्वनाथ सिंह लोधी अध्यक्ष व महेश यादव उपाध्यक्ष बने

मालथौन।खुरई विधानसभा क्षेत्र की बांदरी नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर श्रीमति सुधा विश्वनाथ सिंह लोधी और उपाध्यक्ष पद पर महेश यादव निर्विरोध रूप से निर्वाचित हुए। इस सद्भावपूर्ण निर्विरोध निर्वाचन पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को हार्दिक बधाई दी है। 


मंत्री श्री सिंह ने इस अवसर पर कहा कि निर्वाचित परिषद पदाधिकारी मालथौन नगर परिषद के सभी वार्डों में भाजपा सरकार की विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को गति प्रदान करेंगे।

 
सुरखी नगर परिषद् में र्निविरोध निर्वाचित हुए नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष श्रीमति सीता ओंकार सिंह अध्यक्ष व श्री बहादुर लोधी उपाध्यक्ष ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री का किया आभार व्यक्त


 सुरखी विधानसभा के नगर परिषद सुरखी में निर्विरोध अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें श्रीमति सीता ओंकार सिंह राजपूत अध्यक्ष तथा निर्विरोध उपाध्यक्ष के रूप में श्री बहादुर सिंह लोधी चुना गया। चुने गये र्निविरोध अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुरखी नगर परिषद् के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। 

चुनाव के बाद नगर पंचायत के वार्डवासियों ने स्वागत किया, इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है, हर व्यक्ति को लाभ मिले फिर चाहे वह नगर परिषद् क्षेत्र का हो या ग्रामीण क्षेत्र का। विकास के कार्यों में धन की कोई कमी नहीं रहेगी सुर्खी क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी और उन्होंने ग्रामीणजनों से हितग्राही मूलक योजनाएं बनाने का आग्रह किया। 

श्री राजपूत ने कहा कि यह हमारे और आपके सामंजस्य और सद्भाव का नतीजा है कि हमारी नगर परिषद् सुरखी में र्निविरोध अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष बने है,जिसके लिए आप सभी का धन्यवाद और आभार इसी तरह सामंजस्य और सद्भाव बना रहे, हमारे क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी न आये। इस अवसर पर भाजपा नेता सरमन सिंह उमरारी, जगदीष लोधी, महाराज सिंह, अरूण गौतम, देवेंद्र मिश्रा, कमलेष पांडेय, दिनेष मिश्रा, भाजपा जिला मंत्री देवेंद्र फुसकेले, युवा मोर्चा जिला मंत्री, अंकू चौरसिया सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive