बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्ती भूमिका: कलेक्टर ★ सागर जिले के 5 लाख से अधिक घरों पर फहराया जायेगा तिरंगा

हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया की महत्ती भूमिका: कलेक्टर 

★ सागर जिले के 5 लाख से अधिक घरों पर फहराया जायेगा तिरंगा

★ मीडिया कर्मियों को तिरंगा ध्वज फहराने के लिए ध्वज संहिता का पंपलेट भी प्रदान किये


सागर ,10 अगस्त 2022। हर घर तिरंगा अभियान के सफल व सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु आज कलेक्ट्रेट के सभागार कक्ष में  इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के निहित बिन्दुओं व उद्धेश्यों से जन-जन अवगत हो इसके लिए हर स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि जिले में 5 लाख 87 हजार से अधिक घरों एवं कार्यालयों पर तिरंगा ध्वज लहराया जायेगा। उन्होंने कहा कि ध्वज संहिता के अंतर्गत समस्त शासकीय कार्यालयों में पूर्व नियमानुसार ध्वज फहराया जाएगा। 


निजी प्रतिष्ठानों, घरों पर भी ध्वज संहिता के अनुसार पूरे सम्मान के साथ ध्वज को फहराया जाएगा। जिले में लगभग 8 हजार शासकीय कार्यालय भवन है, जहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।

  ★पत्रकार विनोद आर्य को भेंट किया     राष्ट्रीय ध्वज


कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिन्ट मीडिया के प्रतिनिधियों से हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग का आव्हान करते हुए कहा कि, मीडिया बंधुओं के माध्यम से सुगमता से हर घर तक संदेश पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि  हर घर तिरंगा अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार में मीडिया की महती भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता।
कलेक्टर श्री आर्य ने हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में मीडिया बंधुओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने आम नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने हेतु सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत  जिले के प्रत्येक घर में तिरंगा फहराया जा सके, इसके प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। 


हर घर तिरंगा लहराए इसके लिए बड़े स्तर पर  आमजनों को तिंरगा उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के क्रियान्वयन हेतु जन -जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिले में नगरीय क्षेत्र में नगर पालिका और ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

मीडिया कर्मियों को भेंट किया  राष्ट्रीय ध्वज


कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों को राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। उन्होंने अपील की कि सभी मीडिया बंधु तिरंगे को अपने घरों पर एवं अपने- अपने प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ फहराएं।
 उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी अपने - अपने अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक चैनल एवं सोशल मीडिया में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए आह्वान करें। उन्होंने मीडिया कर्मियों को तिरंगा ध्वज फहराने के लिए ध्वज संहिता का पंपलेट भी प्रदान किया।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive