बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को परेशान करने पर पर्यवेक्षक को नोटिस

आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को परेशान करने पर पर्यवेक्षक को नोटिस

सागर 18 अक्टूबर 2022
आयुक्त नगर निगम ने जन सेवा अभियान के दौरान मोराजी क्षेत्र के भ्रमण मे महिला बाल विकास परियोजना शहरी 01 की पर्यवेक्षक श्रीमती सुरभि मिश्रा द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी नोटिस में निर्देशित किया गया है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जावे। उन्हें यथोचित मार्गदर्शन प्रदान कर जनसेवा अभियान में प्राप्त आवेदनों, शिकायतों का शतप्रतिशत निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। पर्यवेक्षक का यह कृत्य शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक है। जो कि म.प्र. सिविल सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल होने से कदाचरण की श्रेणी में आता है। साथ ही म०प्र० सिविल सेवा के नियम के अंतर्गत दंडनीय भी है।
पर्यवेक्षक से उक्त कृत्य के संबंध में 2 दिवस में लिखित रूप में उत्तर प्रस्तुत करने को कहा गया है। समयावधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने की दशा में पर्यवेक्षक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।                
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive