बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,

SAGAR: बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न,


सागर। धर्म श्री स्थित भारतीय जनता पार्टी संभागीय कार्यालय में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई बैठक में बैठक में 
प्रदेश मंत्री श्री लखन दांगी भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष व्रन्दावन अहिरवार पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सिलारपुर जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे स्वयं सेवी संस्थान प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन मंचासीन रहें।

बैठक में स्वागत उदबोधन देते हुए लक्ष्मण सिंह सिलारपुर ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा किये गए सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी साथ ।उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष गणों से जल्द से जल्द पूरी कार्यकारणी घोषित करने का आग्रह किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया  ने संबोधित करते हुऐ  कहा कि  भारतीय जनता पार्टी में सभी मोर्चों महत्वपूर्ण है लेकिन पिछडा वर्ग मोर्चा की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं
पिछड़ा वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है जिसके लिए सरकारों द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रहीं हैं प्रत्येक योजना का संपूर्ण लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को मिल सके जिसकी चिंता हम सभी को करनी हैं योजनाओं की जानकारी के साथ साथ सरकार द्वारा किये जा जन हितैषी कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर हमें मोर्चा में नए सदस्यों को शामिल कर  भारतीय जनता पार्टी और मोर्चा का विस्तार करना है।

मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री लखन सिंह दांगी जी ने संगठन के आगामी कार्यक्रमो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप हमें बूथ स्तर की सभी समितियों का निर्माण हमें अभिलंब करना निर्माण हो साथ ही सभी पदाधिकारियों के निरंतर बूथ स्तर के प्रवास कार्यक्रम तय किये जायें ताकि आमजन से हमारा संवाद लगातार बना रहे और सरकार की सभी योजनाओं संपूर्ण का लाभ हम उन्हें दिला सकें।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राहुल नामदेव ने एवं आभार चंद्रभान लोधी ने व्यक्त किया
बैठक में प्रमुख रूप से  पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री भरत सिंह सेमरा  जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर साहू भूपेंद्र नामदेव विनोद विश्वकर्मा विश्वनाथ महदेले  लोकमान सिंह अंकित विश्वकर्मा चंद्रभान लोधी मंडल अध्यक्ष सुमित यादव कमल चौरसिया आकाश प्रजापति मंडी बामोरा अध्यक्ष विशाल कुर्मी बंडा अध्यक्ष अमन सिंह लोधी एवं अपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने दी।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive