बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: महंगाई, बेरोज़गारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ गांधी चौपाल का हुआ आयोजन


SAGAR: महंगाई, बेरोज़गारी और सांप्रदायिकता के खिलाफ गांधी चौपाल का हुआ आयोजन
सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी के आह्वान पर गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 30अक्टूबर तक प्रदेश भर में गांधी चौपाल का आयोजन करेगी। गांधी चौपाल के प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र गुप्ता की मंशानुरूप सागर शहर में आज शहर में प्रथम गांधी चौपाल का आयोजन पुराने मोतीनगर थाने के सामने,पं.रविशंकर पार्क के पास किया गया।
सर्वप्रथम चौपाल में गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। गांधी चौपाल में देश की एकता और समरसता के लिये बापू के भजन गाए जाए।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस की प्रभारी श्रीमति अंजू बघेल  ने बापू के बताये  मार्ग पर चलने के लिये समस्त कांग्रेस जन को प्रेरित किया।


पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि गोडसे के अनुयायियों को भी गांधी जी का महिमा मंडन करने की आवश्यकता पड़ने लगी है इससे ही पता चलता है कि गांधी का इस देश में क्या महत्व है।
पूर्व विधायक सुनील जैन भारत जोड़ो यात्रा का महत्व समझाते हुये बताया कि ऐसी एतेहासिक यात्रा देश में स्वतंत्रता के बाद अभी तक नहीं हुई,देश की जनता मंहगाई, बेरोज़गारी और नफरत से त्रस्त हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है।
म.प्र.कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और गांधी चौपाल के सागर शहर के नवनियुक्त प्रभारी अमित दुबे रामजी ने कहा कि गांधी कभी नहीं मरते गांधी की विचारधारा पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा।


चौपाल को जगदीश यादव, रमाकांत यादव ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन रामकुमार पचौरी और आभार संदीप सबलोक ने माना।
गांधी चौपाल के आयोजन में शहर सेवादल सिंटू कटारे ने सभी को गांधी टोपी पहनाकर और सूत की माला से सम्मानित किया। चौपाल में मुख्य रुप से मुकुल पुरोहित,निधी जैन, सुरेंद्र सुहाने, चक्रेश सिंघई,प्रदीप कुमार गुप्ता, जितेन्द्र सिंह चावला,महेश जाटव, जितेन्द्र रोहण,अंकलेश्वर दुबे,शरद पुरोहित, देवेन्द्र तोमर,रंजीता राणा,विजय साहू,राकेश राय,आशीष ज्योतिषी, फ़िरदौस कुरैशी,अशरफ खान,राजू राठौर, इम्तियाज हुसेन, राजाराम सरवैया, निखिल चौकसे, पार्षद रिचा सिंह,चमन अंसारी, ताहिर खान,वसीम खान, महेंद्र दूबे, हरिश्चंद्र सोनवार,नितिन पचौरी, बृजेन्द्र नगरिया, हेमराज रजक,आशीष चौबे, रविन्द्र दुबे,राहुल व्यास, राजेश उपाध्याय,लल्ला यादव,रवि सोनी,अशोक चौधरी, परवेज खान,नीलेश साहू, जाहिद ठेकेदार,शुभम तिवारी,अभिषेक अहिरवार,सिंकदर राईन,सुधीर तिवारी,संजय सहारा,प्रदीप जैन,कुंदन विश्वकर्मा,ठाकुर दास कोरी,महेश अहिरवार,अनिल दक्ष,वीरू चौधरी, रामगोपाल खटीक,सुधीर जैन,सुनील पावा,हेमंत वसंल,बलराम साहू आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


--
Govind Sirvya

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive