बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

देशविरोधियों को जवाब देगा, विकास का संदेश नीचे तक ले जाएगा सुघोष अभियान: विष्णु दत्त शर्मा▪️सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022' की कार्यशाला

देशविरोधियों को जवाब देगा, विकास का संदेश नीचे तक ले जाएगा सुघोष अभियान: विष्णु दत्त शर्मा

▪️सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022' की कार्यशाला

भोपाल। आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जाने वाले सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022 के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को जो काम करना है, जो जिम्मेदारी निभानी है, वह कोई सामान्य काम नहीं है। यह अभियान आगे चलकर देश की राजनीति के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से एकतरफ जहां झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोड़ने की साजिश रचने वाले देशविरोधियों को जवाब दिया जाएगा, वहीं हमारी सरकारों की योजनाओं के माध्यम से विकास का संदेश बूथ स्तर तक ले जाया जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा 'सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022' के संबंध में आयोजित कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कही। 

राजनीतिक दल में तकनीकी क्रांति है सुघोष

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज सारी दुनिया तकनीकी के जरिए आगे बढ़ना चाहती है। हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा जी, श्री अमित शाह जी ने अपने काम से यह बताया है कि तकनीकी क्रांति किस तरह की जा सकती है। कोरोना काल में जब लोग एक-दूसरे से मिल नहीं सकते थे, हमने वर्चुअल सभाएं और बैठकें की। हमारी आईटी और सोशल मीडिया की टीम ने इस तकनीकी को अपनाया और हम सभी को इसमें पारंगत बनाया। बूथ डिजिटाइजेशन के काम में हमने सफलतापूर्वक तकनीकी का उपयोग किया। अब हम संगठन एप पर प्रत्येक बूथ की जानकारी प्रदेश कार्यालय में बैठकर देख सकते हैं। हमारी आईटी और सोशल मीडिया की टीम ने तकनीकी के क्षेत्र में पिछड़े कहे जाने वाले मध्यप्रदेश को अग्रणी बना दिया है, जिसके लिए टीम के सभी लोग और पार्टी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। अपने लोगों को और सक्षम बनाने के लिए अब हम 'सुघोष मंडल प्रशिक्षण अभियान-2022' शुरू करने जा रहे हैं, जो एक तकनीकी क्रांति साबित होगा।

हमें देशविरोधियों को जवाब देना है

श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार ने देश की सेनाओं को सुसज्जितकर और अधिकार संपन्न बनाकर देश को सुरक्षित बना दिया है। अब कहीं विस्फोट नहीं होते। सीमाएं सुरक्षित हैं, लेकिन देश के अंदर कई ऐसे लोग हैं, जो झूठ और भ्रम फैलाकर देश तोड़ने का एजेंडा चला रहे हैं। लोगों को भड़का रहे हैं। अभी हाल ही में कांग्रेस ने एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें लोग खाद की बोरियां लूट रहे हैं। इसे कांग्रेस खाद की कमी के तौर पर प्रचारित कर रही है, लेकिन वास्तव में कांग्रेस के एक विधायक ने ही दुकान शटर खोलकर लोगों को खाद की बोरियां लूट लेने के लिए कहा था। इन लोगों को हम सोशल मीडिया पर सही तरीके से जवाब दे सकें, इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण हर स्तर पर आवश्यक है। 
हमारी ताकत बनेगा यह अभियान
श्री शर्मा ने कहा कि हमने जब बूथ डिजिटाइजेशन का काम शुरू किया था, तब किसी को यह कल्पना नहीं थी कि 64 हजार बूथ डिजिटल हो जाएंगे। लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं ने इसे संभव बनाया। अब हम सुघोष अभियान के अंतर्गत सभी 64634 बूथों पर दो-दो नौजवान तैयार करने जा रहे हैं, जो आईटी, सोशल मीडिया के उपयोग में पारंगत होंगे। श्री शर्मा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम अपनी सरकार के कामों और योजनाओं को तो बूथ स्तर तक पहुंचा ही पाएंगे, हर बूथ को सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भी बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि समाज की जो भी चाहत और जरूरत है, भाजपा को वहां पहुंचना है। आज सूचना क्रांति के बाद नेटवर्क भी गांव-गांव की मूलभूत जरूरत बन गया है और भाजपा के कार्यकर्ता सोशल नेटवर्क से लोगों को जोड़ेंगे। श्री शर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य हर बूथ पर 51 प्रतिशत वोट हासिल करना है। यह अभियान इस लक्ष्य को हासिल करने में सहायक होगा और हमारी ताकत बनेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दम पर हम आने वाले चुनाव में बड़ी जीत हासिल करेंगे। 

हर बूथ पर डिजिटल सुपर योद्धा तैयार करेगा यह अभियान: रजनीश अग्रवाल 

उद्घाटन सत्र में अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं आईटी/सोशल मीडिया के प्रभारी श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि महाभारत के दौरान पांडव योद्धा नकुल ने जिस तरह 'सुघोष' शंख का नाद करके विध्वंसकारी शक्तियों का निवारण किया था, उसी तरह हमारे कार्यकर्ता भी पूरी आक्रामकता के साथ सोशल मीडिया पर सक्रिय विध्वंसकारी ताकतों को जवाब दे सकें, यही इस अभियान का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद हमारे पास हर बूथ पर दो डिजिटल सुपर योद्धा उपलब्ध होंगे। 
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद , प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, सोशल मीडिया विभाग के संयोजक श्री अभिषेक शर्मा तथा आईटी विभाग के संयोजक श्री अमन शक्ला मंचासीन थे। कार्यशाला में प्रत्येक जिले के आईटी/सोशल मीडिया संयोजक तथा मंडल प्रशिक्षकों ने भाग लिया।

सुघोष देश भर में पहला डिजिटल अभिनव अभियान होगा : राव


आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग का सुघोष अभियान हर बूथ तक पहुंचेगा। यह अभियान समाज में नकारात्मकता फैलाने वाली उन ताकतों को जवाब देगा, जो समाज को बांटने का काम करती है। इस अभियान से संगठन का विचार और सरकार की योजनाएं बूथ तक पहुंचेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने शुक्रवार को आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही। 
प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव ने प्रशिक्षण वर्ग को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने विचार के साथ नवाचार के उपयोग में हमेशा आगे रही है। डिजिटल युग में पार्टी ने हमेशा बढत बनायी है। उन्होंने कहा कि आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा प्रदेश के हर बूथ से दो कार्यकर्ता को प्रशिक्षित करने का सुघोष अभियान देश भर में ऐसा पहला डिजिटल अभियान होगा, जिसके माध्यम से बडी संख्या में कार्यकर्ता प्रशिक्षित होंगे। श्री राव ने सुघोष अभियान को अभिनव अभियान बताते हुए आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की टीम को बधाई दी।

सोशल मीडिया का कार्य प्रभावकारी और परिणामकारी हो : हितानंद

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि सुघोष अभियान का सकारात्मक घोष प्रत्येक बूथ तक जाना चाहिए। इस अभियान के माध्यम से हमें संगठन की विचारधारा और केन्द्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं बूथ तक ले जाना है। देश विरोधी ताकतें समाज में नेरेटिव सेट कर कार्य करती है, हमें उनकी नकारात्मकता का जवाब सकारात्मकता और झूठ का जवाब सच से देना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता में हमेशा सीखने का भाव हो। हमें प्रतिक्षण-प्रशिक्षण की भूमिका में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि हमारे पास केन्द्र और राज्य सरकार की अपार उपलब्धियां है। इन उपलब्धियों के साथ हमें जनता में भ्रम फैलाने वालों को जवाब देना है। सुघोष अभियान को उन्होंने एक महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए कहा कि इस अभियान से बूथ तक प्रशिक्षित कार्यकर्ता तैयार होंगे जो तथ्यों और तर्को के साथ झूठ फैलाने वालों को जवाब देंगे।


_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम
के फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive