बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री गोस्वामी का अंतिम संस्कार

राजकीय सम्मान के साथ हुआ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री गोस्वामी का अंतिम संस्कार


सागर 11 नवम्बर 2022
 वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री राम भरोसे गोस्वामी का राजकीय सम्मान के साथ नरयावली नाका स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। स्व. गोस्वामी 95 वर्ष के थे और पिछले कई माह से अस्वस्थ्य चल रहे थे। मुक्तिधाम में उनके पार्थिव देह पर अपर कलेक्टर श्री अखलेष जैन ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रंध्दांजलि अर्पित की। इसी तरह सीएसपी प्रवीण अस्थाना ने पुष्पमाला अर्पित कर श्रंध्दाजंलि दी।


 पुलिस के जवानों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सलामी दी गई। इसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार किया गया। ज्येष्ठ पुत्र श्री गिरिराज गोस्वामी ने अपने स्व. पिता को मुखग्नि दी। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन, रिष्तेदार और बडी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

 शहर कांग्रेस सेवादल ने विदाई

वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री राम भरोसे गोस्वामी के निधन परशहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूरे सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी। उनके पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा और पुष्पमाला अर्पित कर अंतिम सलामी दी।
कांग्रेस सेवादल परिवार से शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे, नितिन पचौरी, कल्लू पटेल, आनंद हैला,एड.गोपाल तिवारी, अरविंद घोषी, जयदीप यादव आदि उपस्थित रहे।



Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive