बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

किसी भी हालत में प्रभावित न हों स्वास्थ्य सेवाएँ : सीएम शिवराज सिंह▪️सीएम ने देर रात्रि वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टर्स और कमिश्नर्स से की चर्चा ▪️सरकारी डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर

किसी भी हालत में प्रभावित न हों स्वास्थ्य सेवाएँ : सीएम शिवराज सिंह

▪️सीएम ने देर रात्रि वीडियो कांफ्रेंसिंग से कलेक्टर्स और कमिश्नर्स से की चर्चा 

▪️सरकारी डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर


तीनबत्ती न्यूज
भोपाल : 03 मई, 2023 : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाएं अति आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत हैं। इसमें अवरोध न आए। आकस्मिक एवं गंभीर सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो, इसमें कोई कसर नहीं छोड़ें। स्ट्राइक पर जाना अनैतिक है, इसमें कार्यवाही का प्रावधान है। मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्थाएँ बनाएँ और पीजी चिकित्सकों की सेवाएँ लें। यह बता दे मध्यप्रदेश में आज बुधवार से सरकारी डॉक्टर्स हड़ताल पर जा रहे है। कल मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल की थी। जिसमे मरीज परेशान हुए थे। 


मुख्यमंत्री श्री चौहान आज देर रात्रि में मुख्यमंत्री निवास से वीसी के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स और कमिश्नर्स को संबोधित कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएँ डॉ.सुदाम खाड़े और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

निजी व्यवस्थाएं की मदद ले
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएँ सुचारू रूप से चलें। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएँ। कलेक्टर्स- कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज के डीन इलाज सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ करें। गंभीर मरीजों के इलाज में व्यावधान न हो। चिकित्सकों की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे। निजी नर्सिंग होम में भी सतत संवाद बना कर रखें। पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस की व्यवस्था सतत बनी रहे। आयुष्मान योजना में प्राइवेट अस्पताल में इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंसान की जान बचाने के लिए डॉक्टर्स ही भगवान का रूप माने जाते हैं। इंसान की जिंदगी से खिलवाड़ न करें। हर जगह व्यवस्था कर लें। मरीजों को चिन्हित कर शिफ्ट करने की कार्यवाही हो। स्वास्थ्य सेवाएँ किसी भी स्थिति में प्रभावित न हों। मरीजों को इमरजेंसी में कोई परेशानी नहीं होना चाहिए। 

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में पहले से बातचीत हो जाए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि स्थानीय स्तर पर चिकित्सकों से संवाद कर लें ।  मुख्यमंत्री श्री चौहान ने  जिलों के कलेक्टर्स और कमिश्नर्स से चर्चा की और व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।  

सागर में जिला हॉस्पिटल पहुंचे कमिश्नर कलेक्टर

डॉक्टरों की हड़ताल के चलते जिला चिकित्सालय सागर में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित ना हो इस बात के मद्देनजर संभाग कमिश्नर वीरेंद्र रावत कलेक्टर दीपक आर्य ने अस्पताल का निरीक्षण किया । 

इस दौरान सेवानिवृत्त चिकित्सक अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर ज्योति चौहान भी मौजूद थे । 

हड़ताल पर बैठे बीएमसी के डॉक्टर्स


सरकारी  डॉक्टर की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते सागर में 
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में आंदोलनकारी डॉक्टर आज सुबह  महादेव मंदिर परिसर में  इकठ्ठा हुए।इस मौके पर  MTA के अध्यक्ष  डॉक्टर सर्वेश जैन ने साथी चिकित्सकों को अपनी मांगों के संबंध में अवगत कराया।

____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

                         
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive